फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Vaishya Integration Council president sumant gupta says looking at om birla it looks like sriram come to eat sabaris plum

ओम बिड़ला को लेकर सुमंत ने कहा-आज ऐसा लग रहा है कि सबरी के बेर खाने भगवार राम आए हों...

Sun, 07 Feb 2021 07:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
All India Vaishya Integration Council president sumant gupta says looking at om birla it looks like sriram come to eat sabaris plum
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के 14वें राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ.सुमंत गुप्ता एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के समक्ष अधिवेशन की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार अध्यक्ष पद पर समाज का व्यक्ति आसीन हुआ है, जिससे हमारा और पूरे समाज का सीना 56 इंच का हो गया है। 
विज्ञापन


यह काम केंद्र की भाजपा सरकार ने पहली बार किया है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि सबरी के बेर खाने भगवार राम आए हों। हम सबरी के बेर हैं और ये हमारे भगवान राम हैं। उन्होंने समाज की कुछ वेदनाएं लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए राजनीति में भागीदारी के लिए विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्याद सीटें दिलवाने। 
विज्ञापन


विधान परिषद व राज्य सभा में वैश्य समाज के लिए सीट आरक्षित कराने सहित तमाम मांगें रखीं। अधिवेशन में दूर दराज से काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख लोगों में आगरा के मेयर नवीन जैन ने बतौर निर्वाचन अधिकारी डॉ.सुमंत गुप्ता के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, महेश गुप्ता, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, सांसद व विधायकगण मौजूद रहे। संचालन मानव महाजन ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed