फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Inter University Mallakhamb Competition from today

Aligarh News: आज से अखिल भारतीय अंतर विवि मल्लखंभ प्रतियोगिता

Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
All India Inter University Mallakhamb Competition from today
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय मल्लखंभ प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो रही है। राज्य विश्वविद्यालय के नव निर्माणाधीन परिसर लोधा में सुबह 10 बजे प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह और राज्यमंत्री अनूप प्रधान करेंगे। 51 विवि टीमों ने आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

देर रात तक टीमें पहुंचने की संभावना है। विवि परिसर में उद्घाटन होगा। प्रतियोगिता 22 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी तक होगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. चंद्रशेखर करेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एटा सांसद राजवीर सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी मानवेेंद्र प्रताप सिंह, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, शेखर ग्रुप के चेयरमैन सुमित सराफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवी कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में मैच होंगे, जिसकी तैयारियां शनिवार शाम तक चलती रहीं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार, विवि क्रीड़ा समिति के उपाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार गुप्ता व सचिव शाहनवाज खान प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed