{"_id":"69aeac5ca4331d46e2096b30","slug":"all-india-inter-university-arm-wrestling-championship-in-rmpsu-aligarh-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप अलीगढ़ में कल से, 52 यूनिवर्सिटी की टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप अलीगढ़ में कल से, 52 यूनिवर्सिटी की टीमें लेंगी भाग
Mon, 09 Mar 2026 04:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:48 PM IST
सार
अलीगढ़ में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसमें देश की 52 यूनिवर्सिटी भाग ले रही हैं। इसका आयोजन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के ब्रोशन का विमोचन
- फोटो : विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 10 से 15 मार्च 2026 तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम ऑडिटोरियम में होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 52 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 90 किलोग्राम, 100 किलोग्राम, 110 किलोग्राम तथा 110 किलोग्राम से ऊपर वजन वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक वजन वर्ग में दाहिने और बाएं हाथ की प्रतियोगिता अलग-अलग होगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार महिला वर्ग में भी मुकाबले 45 किलोग्राम, 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 90 किलोग्राम तथा 90 किलोग्राम से ऊपर वजन वर्गों में आयोजित किए जाएंगे। महिला वर्ग में भी सभी मुकाबले दाहिने और बाएं हाथ से अलग-अलग आयोजित होंगे।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में कुलपति ने समिति के सभी संयोजक व सदस्यों द्वारा समीक्षा बैठक की। कुलपति व कुलसचिव ने प्रतियोगिता के ब्रोशन का विमोचन किया।