फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All are in support of people's curfew on 22nd march.

जनता कर्फ्यू : हम मिलकर हराएंगे कोरोना को

Sat, 21 Mar 2020 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
All are in support of people's curfew on 22nd march.
प्रधानमंत्री आह्वान पर जनता कर्फ्यू के लिए लोगों को जागरूक करते व्यापारी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस को हम मिलकर हराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील का समर्थन व्यापारी, खिलाड़ी व समाजसेवी कर रहे हैं। उनके इस कदम की राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी सराहना कर रहे हैं। साथ ही कोरोना वायरस को हराने के लिए 22 मार्च को एकजुट होने की अपील भी कर रहे हैं ताकि इस महामारी से निपटा जा सके। उनकी इस अपील को भी लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं।
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू का समर्थन, बढ़ाएंगे उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू की अपील का समर्थन जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने किया है। इस संबंध में धौर्रा माफी स्थित एसोसिएशन के प्रांतीय सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर के आवास पर बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घर में ही रहेंगे। साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले देश रक्षकों के सम्मान में तालियां बजाकर, राष्ट्रीय गान व गीत गाकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, भगत सिंह बाबा, मोहम्मद अली, इजलाल अहमद, मिर्जा वसीम बेग, वालीबाल, प्रेम सिंह लोधी, सुधीश सिंह, मुजाहिद असलम, मोहम्मद नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएम की अपील मानने की शपथ
22 मार्च को जनता कर्फ्यू घोषित किया गया है, जिससे सभी को मानने की जरूरत है। जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. सौरभ पाठक ने कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी उपाय व सावधानी बताई। पीएम की अपील को स्वीकार करने की शपथ ली गई। इस मौके पर टीपी सिंह, कैलाश शर्मा, प्रहलाद अग्रवाल, सर्वेश, माही अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुकानें बंद करने का एलान
22 मार्च को सामूहिक बंदी का एलान कर देश में फैल रहे कोरोना वायरस के लिए सभी ने एक आवाज उठाकर मोदीजी का समर्थन किया गया है। शहर के तमाम व्यापारियों ने शहर के मुख्य बाजार महावीर गंज में एकत्र होकर प्रधानमंत्री की बात का पूर्ण रूप से समर्थन किया। शाम 5 बजे ताली व थाली बजाकर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर मयंक कुमार, कान्हा वार्ष्णेय, गोविंद वार्ष्णेय, विनीत ओम, विशाल, आशु भटनागर, विजेता शर्मा आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
दि अलीगढ़ क्लाथ मर्चेट्स एसोसिएशन ने 22 मार्च को सभी व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। कोविड 19 की रोकथाम में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं की भी प्रशंसा करें। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल रेमंड, मनोज कुमार वार्ष्णेय, संजय, अरविंद कुमार वार्ष्णेय, सिद्धार्थ जैन, राजकुमार गुप्ता शीशमहल, राजेश वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, पवन बजाजन, नीरज वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, ललित वार्ष्णेय, इकबाल सिंह, राकेश जैन, दिलीप गुप्ता, अरुण बंसल, सतनाम सिंह, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

22 मार्च को होटल व रेस्टोरेंट रहेंगे बंद
अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक होटल व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। अध्यक्षता मानव महाजन ने की। महामंत्री विवेक बगाई व कोषाध्यक्ष प्रमीत गुप्ता ने यदि 22 मार्च के बाद भी हालत नहीं सुधरते हैं और आवश्यक हुआ तो होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन आगे के लिए भी रणनीति तैयार करेंगी। 23 मार्च को बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

 

बैठक में अखिल सिंह रमाडा होटल, सरदार मनमीत सिंह पाम ट्री होटल, अखिल गुप्ता आभा रीजेंसी, राजकुमार गुप्ता व प्रमित गुप्ता होटल आर्चिड ब्लू, मानव महाजन होटल महाजन पैलेस, विवेक बगाई मेजबान रेस्टोरेंट, दीपक गर्ग दीपक रेस्टोरेंट, पंकज धीरज धीरज पैलेस, सुमित कुंजीलाल, निखिल अग्रवाल मिल्कबार, नदीम खान सिटी शेफ, सोहेल अनीस होटल महाराजा पैलेस, अजय गुप्ता श्रद्धा होटल आदि उपस्थित थे।

दुकानें बंद रखेंगे सराफा कारोबारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महानगर के सराफा कारोबारी 22 मार्च को अपनी दुकानें बंद कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाएंगे। अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल सोनी एवं वरिष्ठ मंत्री अतुल कुमार ने व्यापारी एवं व्यापारिक संगठनों से 22 मार्च को दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है।

जनता कर्फ्यू के पक्ष में कपड़ा व्यवसायी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शहर के कपड़ा व्यवसायी 22 मार्च को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इसका निर्णय दी अलीगढ़ क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में फैल चुका है और हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। संजय सिंघल स्वागतम सहित अन्य एसोसिएशन के नेताओं ने शहर के व्यापारियों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मनोज वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, पवन बजाज, नीरज वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

 

बचाव के तरीके बता रहे होमियोपैथी चिकित्सक
राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों और छात्रों की ओर से जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताएं। होमियोपैथी दवा का भी वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. योगेंद्र सिंह माहुर ने बताया कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। अभियान में डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र मौर्य, डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. सचिन पाल, विकास राघव आदि शामिल हुए।

इन लोगों ने भी किया समर्थन
जनता कर्फ्यू का समर्थन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री मुकेश सैनी एडवोकेट ने किया है। सरकार के दिशा निर्देश का पालन करेंगे। भाजपा के पूर्व पार्षद व सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष अग्रवाल वूल ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की प्रधानमंत्री के इस कदम को सराहनीय बताया। राष्ट्रवादी नेता मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने जनता कर्फ्यू के आह्वान की सराहना की। वंदे भारत सामाजिक संस्था के महामंत्री नीरज प्रजापति, आकाश चंद्रा, हिमांशु गुप्ता, समीप वार्ष्णेय, दीपक लाला ने प्रधानमंत्री की अपील की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed