फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's economy gains momentum; GDP crosses 54,868 crore

Aligarh News: अलीगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जीडीपी 54,868 करोड़ रुपये के पार

Tue, 04 Aug 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's economy gains momentum; GDP crosses 54,868 crore
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
अलीगढ़ की अर्थव्यवस्था अब केवल आंकड़ों में ही नहीं बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में भी मजबूती का संकेत दे रही है। जिले की सकल जिला घरेलू उत्पाद ( जीडीपी ) वर्ष 2024-25 में बढ़कर 54,868 करोड़ रुपये पहुंच गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इसमें 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसका असर शहर के बाजारों, कारोबार, परिवहन, निर्माण कार्यों और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी के रूप में दिखाई दे रहा है। वहीं प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,08,218 रुपये पहुंचने से लोगों की क्रय क्षमता में भी सुधार का संकेत मिला है। प्रदेश की कुल जीडीपी में अलीगढ़ की हिस्सेदारी 1.81 प्रतिशत रही है। जिले का सकल मूल्य वर्धन 50,619 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी हिस्सेदारी सेवा क्षेत्र की रही, जिसने 41.63 प्रतिशत योगदान दिया। व्यापार, होटल, परिवहन, बैंकिंग, रियल एस्टेट और अन्य सेवाओं के विस्तार से यह क्षेत्र जिले की आर्थिक रीढ़ बनकर उभरा है। उद्योग और निर्माण क्षेत्र ने भी अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। द्वितीयक क्षेत्र का योगदान 28.99 प्रतिशत रहा, जबकि कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और वानिकी जैसे प्राथमिक क्षेत्र की हिस्सेदारी 29.38 प्रतिशत रही। इसका मतलब है कि शहर से लेकर गांव तक आर्थिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और विकास का लाभ अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।तीन क्षेत्रों की
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीपी में हिस्सेदारी
-सेवा क्षेत्र : 41.63 %
-कृषि क्षेत्र : 29.38 %
-उद्योग क्षेत्र : 28.99 %
कुल योग : 100

चार साल में ऐसे बढ़ी जीडीपी
2021-22 : 36,954 करोड़
2022-23 : 40,579 करोड़
2023-24 : 48,570 करोड़
2024-25 : 54,868 करोड़

केस- एक
बढ़ा कारोबार, मिली नई उम्मीद
सेंटर प्वाइंट पर इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वाले अनिल गुप्ता बताते हैं कि पिछले दो-तीन वर्षों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। त्योहारों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी लोग मोबाइल, एलईडी और घरेलू उपकरण खरीदने आ रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बिक्री बढ़ने से कारोबार को गति मिली है। उनका कहना है कि लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ने का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है।


केस- दो
निर्माण कार्यों से बढ़ा रोजगार
महुआ खेड़ा क्षेत्र के अमित कुमार निर्माण कार्य में राजमिस्त्री हैं। वह बताते हैं कि शहर में लगातार नए मकान, कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक भवन बन रहे हैं। पहले महीने में कई दिन काम नहीं मिलता था, लेकिन अब लगभग पूरे महीने रोजगार मिल जाता है। इससे उनकी आमदनी बढ़ी है और परिवार का खर्च पहले की तुलना में बेहतर तरीके से चल पा रहा है।

संवाद न्यूज एजेंसी

अलीगढ़।





क्या कहते हैं आंकड़े

पिछले चार वर्षों के आंकड़े भी जिले की आर्थिक प्रगति की तस्वीर साफ करते हैं। वर्ष 2021-22 में जीडीपी 36,954 करोड़ रुपये थी, जो 2022-23 में 40,579 करोड़, 2023-24 में 48,570 करोड़ और अब 2024-25 में 54,868 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधारभूत ढांचे के विकास, नए निवेश और सेवा क्षेत्र के विस्तार से आने वाले वर्षों में यह रफ्तार और तेज हो सकती है।

-----------
वर्जन
जिले की अर्थव्यवस्था में सेवा, उद्योग और कृषि तीनों क्षेत्रों का संतुलित विकास देखने को मिल रहा है। प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी में लगातार वृद्धि आर्थिक गतिविधियों के विस्तार का संकेत है।

- एके दीक्षित, जिला सांख्यिकी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed