फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's Andala gas bottling plant's capacity increased, supply to 15 districts increased

Aligarh News: अलीगढ़ के अंडला गैस बॉटलिंग प्लांट की क्षमता बढ़ी, 15 जिलों में आपूर्ति तेज

Fri, 27 Mar 2026 03:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's Andala gas bottling plant's capacity increased, supply to 15 districts increased
अलीगढ़ की तहसील खैर के कस्बा अंडला में स्थित इंडेन का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट।  - फोटो : samvad
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलिंडरों की बढ़ती मांग और संकट को देखते हुए अलीगढ़ स्थित अंडला इंडेन बॉटलिंग प्लांट ने अपनी उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा किया है। प्लांट की क्षमता को 30 हजार से बढ़ाकर अब 36 हजार सिलिंडर प्रतिदिन कर दिया गया है। इस कदम से अलीगढ़ सहित 15 जिलों की 168 गैस एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन



गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंडेन ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। समय की बचत करने के लिए गुजरात के कांडला और मुंद्रा पोर्ट से एलपीजी मंगाना फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसके बजाय अब सीधे मथुरा रिफाइनरी से एलपीजी के टैंकर अंडला पहुंच रहे हैं। चूंकि मथुरा रिफाइनरी भी इंडेन का ही हिस्सा है, इसलिए प्लांट और रिफाइनरी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। वर्तमान में अंडला प्लांट में पर्याप्त गैस का स्टॉक सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन







इन 15 जिलों को मिलेगी निर्बाध सप्लाई

अंडला बॉटलिंग प्लांट से अलीगढ़ के अलावा 15 जिलों की 168 एजेंसियों को सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसमें ब्रज और पश्चिम क्षेत्र में हाथरस, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। अन्य जिलों में बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मेरठ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिफाइनरी ने बदला उत्पादन चक्र
मांग को पूरा करने के लिए मथुरा रिफाइनरी ने भी अपने उत्पादन के तरीके में बदलाव किया है। रिफाइनरी ने कच्चे तेल से बनने वाले अन्य पेट्रोलियम उत्पादों (जैसे एटीएफ, केरोसिन, प्रोपेन और ब्यूटेन) का उत्पादन कम कर दिया है, ताकि एलपीजी का उत्पादन अधिक किया जा सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के अलावा नोएडा (लोनी), मथुरा, इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भी इंडेन के बॉटलिंग प्लांट कार्यरत हैं, जो क्षेत्रीय ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।







गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए प्लांट से लेकर गैस एजेंसियों की पूर्ति शृंखला पर पूरी नजर रखी जा रही है। इसके लिए कंपनियां तो अपने स्तर से प्रयास कर ही रही हैं। विभाग की भी सभी टीमें वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही हैं।
- सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed