{"_id":"657df908efb84cc65d002a34","slug":"aligarh-youth-dies-in-road-accident-aligarh-news-c-109-1-jat1001-446-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार ने युवक में मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार ने युवक में मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
Sun, 17 Dec 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:53 AM IST
सार
15 दिसंबर रात करीब 11 बजे घर लौटते वक्त टप्पल थाना क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल मार्ग पिपली गांव के निकट कार में कुछ कमी आने पर युवक कार से उतरकर कार को चेक कर रहा था। इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रही दूसरी कार ने युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विस्तार
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव पिपली के पास 15 दिसंबर देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने 16 दिसंबर की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई दिग्विजय के अनुसार दिवाकर पुत्र कुलवंत शर्मा (25) निवासी सिंगल धर्मकांटा आगरा रोड थाना सासनी गेट अलीगढ़ शुक्रवार को अपनी कार से गुरुग्राम रिश्तेदारी में गया था। 15 दिसंबर रात करीब 11 बजे वहां से अपने घर लौटते वक्त टप्पल थाना क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल मार्ग पिपली गांव के निकट कार में कुछ कमी आने पर कार से उतरकर कार को चेक कर रहा था। इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रही दूसरी कार ने दिवाकर को कुचल दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जेवर के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन