{"_id":"604281af8ebc3ee63965dddf","slug":"aligarh-yoga-guru-ramdev-cheated-city-office-news-ali2579053199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : योग गुरु रामदेव ने दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : योग गुरु रामदेव ने दिया धोखा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मंडी निर्माण के वास्ते उनकी सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव को 400 एकड़ जमीन दी थी, लेकिन बाबा योग में उलझे रहे और मंडी निर्माण नहीं कराया। जिसका उनको मलाल है।
बोले.. भाजपा वाले खेती नहीं करते, केवल मंत्रालय में बैठ कर सुबह 10 से 5 बजे तक कानून बनाते हैं। वो कानून बनाते हैं, जो लोगों को धरना प्रदर्शन करने और जान देने पर मजबूर करते हैं। बोले.. कोरोना काल में जब पुलिस की तनख्वाह कटी तो कुछ वर्दी वाले लोगों ने खूब वसूली की।
वर्तमान मुख्यमंत्री कहते हैं, ठोक दो.. पुलिस को नहीं पता किसको ठोक दे। जनता को भी नहीं पता चल रहा है किसको ठोका जा रहा हैं। बोले..टिकैत जब भावुक हो गए थे तो उन्होंने फोन कर उनसे कहा था कि आप बहादुर बाप के बहादुर बेटे है। सपा उनके साथ है। लॉकडाउन में 90 लोगों की जान गई। सपा ने सभी को एक एक लाख रुपये का मुआवजा दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया।