फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Yes, my son is guilty .. but why benevolent 'guilty' on others

अलीगढ़ : हां, मेरा बेटा दोषी है..पर दूसरे पर ‘दोषियों’ मेहरबानी क्यों

Thu, 28 Oct 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Yes, my son is guilty .. but why benevolent 'guilty' on others
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष व पूर्व पार्षद भगत सिंह भगवासिया ने देहली गेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। खुद के बेटे को अवैध रूप से कुट्टू बेचने के जुर्म में जेल भेजने वाली पुलिस से सवाल पूछा है कि मान लिया मेरा बेटा दोषी है, उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मगर पुलिस अन्य उन अवैध गोरखधंधे करने वालों पर मेहरबानी क्यों कर रही है, जो खुल्लम खुल्ला कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने एसएसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक से शिकायत की है और महानगर के एक भाजपा पदाधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि देहली गेट पुलिस ने उनके बेटे को अवैध कुट्टू बेचने के जुर्म में जेल भेजा। मगर उन धंधों की ओर पुलिस कतई ध्यान नहीं दे रही जो खुलेआम चल रहे हैं। उनका आरोप है कि इलाके में वाहनों की कट्टी, सट्टा, कई स्थानों पर अवैध कुट्टू की बिक्री खुलेआम चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के कुछ पुलिसकर्मियों को सब जानकारी है। मगर वे क्यों आंखें बंद किए रहते हैं। यह समझ नहीं आता। उन्होंने शिकायत के साथ कुछ वीडियो व फोटो भी भेजे हैं। इस सबके पीछे पार्टी के महानगर के एक पदाधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। कहा है कि जो कुछ देहली गेट इलाके में हो रहा है, उसके लिए इस पदाधिकारी की भूमिका सही नहीं है। थाने में आते ही इस नेता का हर मामले में दखल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed