फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Yeida and ADA came face to face with 13 villages of Khair tehsil

अलीगढ़ : खैर तहसील के 13 गांवों को लेकर यीडा और एडीए आए आमने सामने

Fri, 15 Oct 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Yeida and ADA came face to face with 13 villages of Khair tehsil
खैर तहसील के टप्पल ब्लाक के 13 गांवों को लेकर यीडा और एडीए आमने सामने आ गए हैं। कारण ये है कि यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सीमा के 13 गांवों को अपने नक्शे में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

ये जानकारी मिलते ही अलीगढ़ में खलबली मच गई है, क्योंकि अलीगढ़ की महायोजना 2021 में इन गांवों को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इस संबंध में पत्र लिख कर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 से अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की सीमा में शामिल खैर क्षेत्र के 13 गांव शामिल थे। अलीगढ़ महायोजना 2031 को तैयार करने के दौरान जब नया नकशा बनना शुरू हुआ तो पता चला कि 13 गांवों में से कई गांव यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जारी विकास के प्रस्तावित नक्शों में दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानकारी मिलने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। मंडलायुक्त गौरव दयाल तक मामला पहुंचा तो उन्होंने एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण व शासन को पत्र लिख कर इन गांवों को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सीमा में रखने का अनुरोध किया है। जिससे यहां की महायोजना बेहतर ढंग से परवान चढ़ सके।
गौर हो कि वर्ष 2008 से पहले एडीए का जिले में दायरा 4482 वर्ग हेक्टेयर था। इसमें एक नगर निगम, एक नगर पंचायत व 203 गांव शामिल थे। महायोजना 2011 भी इसी दायरे से बनी थी। इसके बाद एडीए ने नया गजट जारी कर 407 गांवों व तीन नगर पंचायतों को अपने इलाके में बढ़ा लिया।
एक साल बाद यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भी अपना दायरा बढ़ाया, जिसमें खैर क्षेत्र के 13 गांव शामिल कर लिए गए। ये वही गांव थे, जिनको एडीए पहले ही अपने संशोधित गजट में शामिल कर चुका था।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण के अफसरों को पत्र लिखा है। जिसमें राजपुर, नरायनपुर, मोहसिनपुर, पलाविरान, धूमरा, गढ़ीनगला, श्योराम, मथना, मानपुर कलां, निवसानी, मदनपुर, शिवाला, अहरौला, बझेड़ा गांव को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के लिए छोड़ने का अनुरोध किया गया है।

गौर हो कि यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण की हाल ही में एक बैठक हुई थी, जिसमें यहां के सहायक अभियंता वेद प्रकाश सिंह भी शामिल हुए थे। बोर्ड ने भी इन गांव को एडीए के लिए छोड़ने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed