फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Woman accused of rape may be summoned

अलीगढ़ : दुष्कर्म का आरोप मढ़ने वाली महिला हो सकती है तलब

Sun, 25 Sep 2022 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:41 AM IST
सार

आरोप है कि इसी मामले में भाजपा नेता ब्लैकमेल कर रहे हैं, जिसे लेकर मिठाई कारोबारी की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है।मुकदमा दर्ज कराते हुए मिठाई कारोबारी की पत्नी ने खुद के ही रिश्तेदार स्वर्ण जयंती नगर के भाजपा नेता विनीत वार्ष्णेय बंटी को आरोपी बनाया है, जिसमें कहा है कि पिछले दिनों एक महिला ने उनके पति पर गलत आरोप लगाए थे। वहां उनके रिश्तेदार विनीत ने किसी तरह समझौता कराया, जिसमें कुछ जेवरात व पांच लाख रुपये नकद लिए। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aligarh: Woman accused of rape may be summoned

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपों में फंसे गांधी पार्क इलाके के मिठाई कारोबारी के परिवार के साथ अब ब्लैकमेलिंग के आरोप में फंसे भाजपा नेता पर दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हो गई है। पुलिस विवेचना में उस महिला को भी तलब कर सकती है, जिसने मिठाई कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और वह बाद में समझौता कर चली गई थी। आरोप है कि इसी मामले में भाजपा नेता ब्लैकमेल कर रहे हैं, जिसे लेकर मिठाई कारोबारी की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमा दर्ज कराते हुए मिठाई कारोबारी की पत्नी ने खुद के ही रिश्तेदार स्वर्ण जयंती नगर के भाजपा नेता विनीत वार्ष्णेय बंटी को आरोपी बनाया है, जिसमें कहा है कि पिछले दिनों एक महिला ने उनके पति पर गलत आरोप लगाए थे। पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया था। वहां उनके रिश्तेदार विनीत ने किसी तरह समझौता कराया, जिसमें कुछ जेवरात व पांच लाख रुपये नकद लिए। अब फिर से 5.35 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं, जिसमें पुलिस को देने की बात भी कही जा रही है। न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में पिछले दिनों फिर एक महिला को उनकी दुकान पर भेजा गया था। ताकि कोई नई कहानी बनाकर झूठा फंसाया जा सके। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को देखा जाएगा। उस समय महिला ने जो आरोप लगाए थे और समझौता हुआ था। उस वाकये को भी इस विवेचना से जोड़कर देखा जा रहा है। जरूरत हुई तो महिला को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed