फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Will show black flags on Amit Shah's arrival

अलीगढ़ : अमित शाह के आगमन पर सपाई दिखाएंगे काले झंडे

Sun, 26 Dec 2021 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Will show black flags on Amit Shah's arrival
सपा के पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि एक तरफ सरकार ने ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, तो दूसरी तरफ अलीगढ़ में 30 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली हो रही है। उनके आगमन पर उन्हें सपाई काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया, लेकिन अलीगढ़ में नुमाइश हो रही है, जिसमें हजारों की भीड़ जुट रही है। ऐसे में लगता है कि शासन और प्रशासन के फैसले एक-दूसरे के विपरीत हैं। दोनों कन्फ्यूज हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा तो नुमाइश से 11 बजे के बाद अपने घर आने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। अगर होगी तो वह नुमाइश में नहीं जाएंगे। इसमें नुकसान दुकानदारों का होगा, जिन्होंने प्रशासन को मोटी रकम देकर दुकानें आवंटित कराई हैं। उनके नुकसान की भरपाई के लिए सपाई प्रशासन से गुजारिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने कहा कि इगलास में सपा-रालोद की रैली से भाजपा घबरा गई है। नाइट कर्फ्यू से नुमाइश के दुकानदारों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी। इसका जवाब प्रशासन को देना होगा। वर्ना, उनके नुकसान की भरपाई के लिए आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मनोज यादव, सलमान शाहिद, मुकेश महेश्वरी, सलमान शाहिद, रत्नाकर पांडेय, रंजीत चौधरी, नीलाभ भार्गव, अर्जुन सिंह भोलू, आमिर आबिद, बाबर इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed