फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh will be TB free by June

Good News: जून तक टीबी मुक्त होगा अलीगढ़, 15 विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान

Fri, 03 Jan 2025 03:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

शिक्षा विभाग-बेसिक, माध्यमिक, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास, श्रम विभाग, गृह विभाग सहित अन्य संस्थाएं मिलकर अलीगढ़ को जून तक टीबी मुक्त करने के लिए अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
Aligarh will be TB free by June
टीबी - फोटो : ani

विस्तार

इस साल जून महीने तक अलीगढ़ टीबी मुक्त हो जाएगा। इसके लिए 100 दिन तक सघन टीबी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों को टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ 15 से अधिक विभागों को इस काम के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन


2 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने विकास भवन के सभागार में सघन टीबी अभियान पर मंथन किया। जिले में टीबी की जांच और उपचार के लिए 22 टीबी यूनिट, 37 बलगम जांच केंद्र, 14 एक्सरे सुविधा केंद्र, 13 ट्रूनॉट लैब एवं 4 सीबी नॉट लैब के साथ ही जेएन मेडिकल कॉलेज में जिला ड्रग रजिस्टेंट टीबी केंद्र संचालित हैं। रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाने, पोषण पोटली का वितरण कराए जाने और ऐसे लोग जो टीबी के प्रभाव में आसानी से आ सकते हैं उनकी 100 फीसदी स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओं प्रखर कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा एएनएम पहुंच रहीं घर-घर

आशा एवं एएनएम घर-घर जाकर रोगियों को चिह्नित कर रही हैं। स्वास्थ्य इकाइयों पर आधुनिक ट्रूनॉट मशीन स्थापित एवं संचालित हैं। यहां पर भी रोगियों के बलगम की जांच निःशुल्क कराई जा रही है।

Trending Videos

इन विभागों को दी गई है जिम्मेदारी

शिक्षा विभाग-बेसिक, माध्यमिक, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास, श्रम विभाग, गृह विभाग सहित अन्य संस्थाएं।

टीबी मरीज के परिजनों को भी खिलाई जाएगी दवा
क्षय रोग से पीड़ित मरीज के परिवार में किसी और को यह बीमारी न हो इसके लिए पूरे परिवार को लिए प्रीवेंटिव टीबी ट्रीटमेंट (पीटीटी) के तहत दो महीने तक दवा खिलाई जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान जिस व्यक्ति को टीबी होना पाया जाता है, उसे छह महीने दवा दी जाएगी और उसके परिवार के सदस्यों को दो महीने तक दवा का सेवन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed