{"_id":"66970c8fb8eb59e88c0286b4","slug":"aligarh-will-again-create-a-record-of-planting-4544-lakh-saplings-aligarh-news-c-2-ali1009-435730-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ फिर बनाएगा 45.44 लाख पौधे रोपने का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ फिर बनाएगा 45.44 लाख पौधे रोपने का रिकाॅर्ड
विज्ञापन
जिले में इस बार पौधरोपण अभियान में एक ही दिन में 20 जुलाई को 45.44 लाख पौधे रोपने का रिकार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। जनपद के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृहद स्तर पर पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री जवां के कासिमपुर, जंगलगढ़ी, इगलास के हस्तपुर, चंदफरी, महुआ एवं लालपुर, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अतरौली के बैम्बीरपुर, ककेथल, सांसद लोधा के वादवामनी, ताजपुर, रसूलपुर, सांसद हाथरस अनूप प्रधान गोंडा के गहलऊ, ढांटौली, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण करेंगे।
विभागों को मिला पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग 832844, पर्यावरण विभाग 221000, ग्राम्य विकास 2217521, राजस्व 165000, पंचायती राज 200000, आवास विकास 8000, औद्योगिक विकास 10000, नगर विकास 31000, लोक निर्माण 17000, सिंचाई/ जल शक्ति 18000, कृषि 425000, पशुपालन 9000, सहकारिता 8680, उद्योग 13000, विद्युत/ऊर्जा 6720, शिक्षा विभाग (अ) माध्यमिक शिक्षा 12000, (ब) बेसिक शिक्षा 20000, (स) प्राविधिक शिक्षा 7000, (द) उच्च शिक्षा 26000, श्रम विभाग 4300, स्वास्थ्य 13000, परिवहन 5550, रेलवे 14000, रक्षा 5000, उद्यान 243000, पुलिस/गृह 11800 समेत कुल 45,44,415 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
डीएफओ राजकुमार मित्तल ने बताया कि रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग की जाएगी। कार्यक्रम की निगरानी के लिए शासन द्वारा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।