फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Where Kalyan used to sit, now his picture is there

अलीगढ़ : जहां बैठते थे कल्याण, अब लगी है उनकी तस्वीर

Wed, 25 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Where Kalyan used to sit, now his picture is there
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विधायक रवेंद्र पाल सिंह, ज? - फोटो : CITY OFFICE
मैरिस रोड स्थित आवास पर जहां कल्याण सिंह बैठकर शुभचिंतक एवं जनता से मिलते थे, आज वहां उनकी तस्वीर लगी है। यह देखकर वहां पहुंचने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का मन रो रहा है। एक रिक्तता का अहसास हो रहा है, जो कभी भरने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह जब भी अलीगढ़ आते थे तो मैरिस रोड स्थित आवास के पिछले हिस्से में बैठकर नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जनता से मिलते थे। उनके निधन के बाद दीवार के सहारे उसी स्थान पर उनकी तस्वीर लगाई गई है।
विज्ञापन

टेबल को थोड़ा पीछे कर तस्वीर उस पर रख दी गई है। मंगलवार को जब नेता, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तो कमरे में तस्वीर देखकर आंखों से आंसू छलक पड़े। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह कहते हैं कि कमरे की तस्वीर पर नजर पड़ते ही लगा जैसे मैं अनाथ हो गया हूं। मन रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जगह पर बैठकर वह आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन करते थे, आज वहां उनकी तस्वीर लगी है। वह मुझे पुत्र की तरह मानते थे। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित कहते हैं कि कमरे में प्रवेश करते ही एक खालीपन महसूस हुआ। जहां बाबूजी बैठते थे, वहां उनकी तस्वीर लगी है। कल्याण सिंह परिवार के नजदीकी विनीत वार्ष्णेय बंटी अतरौली ने बताया कि कमरे में प्रवेश करते ही रोंगटे खड़े हो गए। बाबूजी की यादें ताजा हो गईं।
दो दिन तक स्टेडियम एवं अतरौली में रखा गया था पार्थिव शरीर
21 अगस्त 2021 को लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ था। 22 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से अलीगढ़ लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रखा गया था।
23 अगस्त को उनके पार्थिव शरीर को अतरौली स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि भवन में उनके पैतृक गांव मढ़ौली एवं क्षेत्रीय जनता के दर्शन के लिए रखा गया। उसी दिन शाम में बुलंदशहर जनपद के नरौरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर मैरिस रोड आवास पर नहीं गया था। स्टेडियम एवं अतरौली के अतिथि भवन में ही लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे। परिवार एवं निकट संबंधी भी वहीं मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सभी लोग मैरिस रोड स्थित आवास में आ गए हैं।

सात महीने पहले आखिरी बार अलीगढ़ आए थे कल्याण
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह करीब सात महीना पहले मैरिस रोड स्थित आवास पर आए थे। 22 जनवरी 2021 को वह अलीगढ़ आए थे। 25 जनवरी को घर के पास ही होटल लेमनट्री का उद्घाटन किया था। 26 जनवरी को यहीं पर ध्वजारोहण किया और 27 को लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed