फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Western UP cement supplier shot dead

अलीगढ़ : पश्चिमी यूपी के सीमेंट सप्लायर की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 Dec 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Western UP cement supplier shot dead
संदीप गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में अतिव्यस्त रामघाट रोड स्थित गांधीआई तिराहा मोड़ पर सोमवार देर शाम पश्चिमी यूपी के अल्ट्राटेक व श्री सीमेंट के सप्लायर व नामचीन कारोबारी संदीप गुप्ता उर्फ संदीप लाला (52) की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वे अपनी फारच्युनर में ड्राइवर व अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारी संग सवार थे और कुछ आगे निकल गई स्कार्पियो में उनकी निजी व पुलिस की सुरक्षा चल रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच एक नीले रंग की बलेनो कार उनके बराबर आकर रुकी। उसमें से उतरे हमलावरों ने संदीप को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगते ही संदीप कार में ही ढेर हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। आनन-फानन संदीप को क्वार्सी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, मगर उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर पर सियासी व कारोबारी जगत में अफरा-तफरी मची हुई है। देर रात तक पुलिस कारणों व हमलावरों की कार को खोजने में लगी थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि मूल रूप से एटा जिले के अलीगंज के नामचीन कारोबारी संदीप गुप्ता चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उन पर जवां साथा स्थित अल्ट्राटेक व श्री सीमेंट फैक्ट्रियों का पश्चिमी यूपी की सप्लाई का जिम्मा था। उनका महाजन होटल के सामने कावेरी एन्क्लेव में दफ्तर व आवास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि परिवार के बाकी सदस्य अलीगंज ही रहते हैं। यहां वे खुद व बेटा यश रहकर व्यापार संभालते थे। घटना के वक्त सोमवार रात करीब 8:45 बजे वे अपने दफ्तर से अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारी निगम को अपनी फारच्युनर कार में बैठाकर उनके ग्रीनपार्क स्थित आवास छोड़ने जा रहे थे।
उन्होंने गांधी आई तिराहा मोड़ पर पान की दुकान पर गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर को पान मसाला लेने भेजा। इस बीच उनकी सिक्योरिटी की कार कुछ आगे निकल गई थी। तभी हमलावरों की कार बराबर आकर रुकी और संदीप जिस साइड बैठे थे, उस साइड शीशे से सटाकर तीन गोलियां मारी और भाग गए। इस दौरान कुल आधा दर्जन राउंड फायर किए गए।
आनन-फानन उनके साथी उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय सहित क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई थी। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे थे और उनके साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही थी। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मगर इसके मूल में कारोबारी व सियासी रंजिश की बू आ रही थी।
- अलीगंज के रहने वाले कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस टीमें जांच में लगी हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। तथ्यों को देखा और परखा जा रहा है।

- दीपक कुमार डीआईजी, रेंज
घटना से आधा घंटे पहले डीआईजी से मिलकर लौटे
अल्ट्राटेक व श्री सीमेंट के यूपी के सबसे बड़े सप्लायर कहे जाने वाले संदीप गुप्ता इस घटना से आधा घंटे पहले ही डीआईजी रेंज दीपक कुमार से उनके कैंप कार्यालय पर मिलने गए थे। यह बात खुद डीआईजी ने स्वीकारी है कि उन्हें एटा जिले से पुलिस सुरक्षा अनुमन्य थी। संदीप पाल नाम का हेड कांस्टेबल उनकी सुरक्षा में लगा था। चूंकि, चुनावी सरगर्मियों के बीच सुरक्षा समितियां निर्णय लेती रहती हैं तो वे सुरक्षा गनर के मसले पर ही मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed