फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather Update

Aligarh Weather: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, घने कोहरे में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला, ट्रेनें 14 घंटे लेट

Sun, 14 Jan 2024 12:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 12:54 AM IST
सार

कोहरे के कारण ट्रेनें और बसें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंच रहीं हैं। अगले दो -दिन तक कोहरे एवं सर्दी का असर अधिक रहेगा। 13 जनवरी को कैफियात एक्सप्रेस 14 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 13 घंटे, मगध एक्सप्रेस नौ घंटे, मऊ -आनंद बिहार एक्सप्रेस 10 घंटे, गोमती एक्सप्रेस छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटे, पूर्वा साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। 
 

विज्ञापन
Aligarh Weather Update
कोहरा ही कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

कड़ाके की ठंड का सिलसिला 13 जनवरी को भी जारी रहा। दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई और शाम तक गलन बरकरार रही। सर्द हवाओं के बीच हल्की धूप तो निकली, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। जिससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। शीतलहर ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। पिछले कई दिनों से पारे में भी गिरावट हो रही है। दिन का अधिकतम तापमान 12.8 रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 4.8 रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

विज्ञापन

ठंड

कोहरे के कारण ट्रेनें और बसें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंच रहीं हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अशरफ के मुताबिक अगले दो -दिन तक कोहरे एवं सर्दी का असर अधिक रहेगा। 13 जनवरी को कैफियात एक्सप्रेस 14 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 13 घंटे, मगध एक्सप्रेस नौ घंटे, मऊ -आनंद बिहार एक्सप्रेस 10 घंटे, गोमती एक्सप्रेस छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटे, पूर्वा साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। 
विज्ञापन


अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर 13 जनवरी सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रही एक वृद्ध महिला की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला बेटे के साथ घर से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि हरदुआगंज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। महिला प्लेटफार्म संख्या छह से रेलवे लाइन पार कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट्स मैन सुखपाल सिंह ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर, आरपीएफ एवं जीआरपी थाने में दी। इस बीच रेलवे ट्रैक से महिला के शव को हटवाया गया। तभी आस मुहम्मद निवासी ठाकुर वाली गली भुजपुरा, कोतवाली नगर ने बताया कि महिला उसकी 65 वर्षीय मां जमीला पत्नी रियाजुद्दीन है। वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। प्लेटफार्म संख्या सात की ओर जाने के दौरान घने कोहरे में मां को मालगाड़ी दिखाई नहीं पड़ी और मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed