फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Weather cleared due to cessation of rain, increased risk of seasonal diseases

अलीगढ़ : बारिश थमने से मौसम हुआ साफ, मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा

Mon, 26 Sep 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ जिले में मानसून के आखिरी दौर में पिछले छह दिन से रुक - रुककर हो रही बारिश के बाद रविवार को निकली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है। कई इलाकों में बारिश से हुए जलभराव से थोड़ी निजात भी मिल गई है, फिर भी शाहजमाल, एडीए कॉलोनी समेत कई इलाकों में अभी भी जलभराव के हालात बने हुए हैं। छह दिन से हो रही बारिश से शहर में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था।

विज्ञापन
Aligarh: Weather cleared due to cessation of rain, increased risk of seasonal diseases

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले में मानसून के आखिरी दौर में पिछले छह दिन से रुक - रुककर हो रही बारिश के बाद रविवार को निकली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है। कई इलाकों में बारिश से हुए जलभराव से थोड़ी निजात भी मिल गई है, फिर भी शाहजमाल, एडीए कॉलोनी समेत कई इलाकों में अभी भी जलभराव के हालात बने हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश के बाद मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है।
मौसम विभाग ने 26 सितम्बर तक बारिश होेने का अलर्ट जारी किया था । शनिवार रात से ही आसमान साफ होने लगा था। सुबह सूर्यदेव आसमान से प्रगट हुए तो लोगों के चेहरे खिल गए। छह दिन से हो रही बारिश से शहर में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था। धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश से धान, बाजरा, मक्का की फसलों के साथ ही सब्जियों को भारी नुकसान हो रहा था । खेतों में फसलें तेज हवाओं और बारिश के चलते धराशायी हो गई हैं, जलभराव के चलते धान और बाजरा की फसल की बालियां खराब होने लगी हैं। कपास की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार मौसम साफ होने से अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बारिश के चलते जिले में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे मौसमी बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। डेंगू और मलेरिया होने की आशंका बढ़ गई है। वायरल बुखार से पहले ही लोग पीड़ित हैं। महानगर के शाहजमाल, एडीए कॉलोनी, गोविंद नगर आदि ऐसे इलाके हैं जहां पर अक्सर जलभराव बना रहता है। अब मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। जलभराव हो जाने से पानी में मच्छरों की संख्या में इजाफा होगा। इससे स्वास्थ्य विभाग की भी टेंशन बढ़ गई है। बारिश में मच्छरों को पनपने से रोकना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed