{"_id":"5ea5e2af8ebc3e9042044919","slug":"aligarh-weather-city-office-news-ali232285525","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी, धूल और बारिश से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामघाट रोड बारिश में छातरी का सहारा लेकर जाता युवक।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
संडे की गरमी झेलने के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर चार बजे के बाद हवा तेजी से चली। पेड़ों के पत्ते डोले और गिरे तो तेज हवा से धूल का गुब्बार बन गया। पूरे शहर में धूल ही धूल हो गई। इसके बाद बूंदाबांदी हुई और पूरा नजारा बदल गया। शाम पांच बजे के बाद पूरे शहर में मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को हवा की रफ्तार 40 से 43 किमी प्रति घंटा रहेगी। जिसकी वजह से ऐसी ही आंधी, बादल और बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी हवा की रफ्तार 27 से 35 किमी तक रहेगी। एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मौसम के अनुसार ये परिवर्तन जारी रहेगा। जब धूप बढ़ेगी और तापमान अचानक से बढ़ेगा तो इस तरह से मौसम परिवर्तन होगा। मौसम चक्र कुछ ऐसा ही बन रहा है। इसमें बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा। लगातार इसकी जानकारी आ रही है और जनमानस को भी ये परिवर्तन बताया जा रहा है। मौसम का चक्र पृथ्वी की वर्तमान स्थिति, वायुमंडल की स्थितियों पर निर्भर है। इसको लेकर ही सारी गणना हो रही है। इधर, रविवार की शाम को बारिश के बाद मौसम बदलने से लोगों को राहत मिल रही है। लोग गरमी से राहत मिली और छु्टी का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।