फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Waving weapons in color, then broken glass of cars

अलीगढ़: रंगबाजी में हथियार लहराए, फिर तोड़े कारों के शीशे

Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Waving weapons in color, then broken glass of cars
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांधीनगर में शनिवार रात कुछ युवकों ने रंगबाजी दिखाते हुए एक कार स्वामी को कार पार्क करते समय पहले तो धमकाया और फिर हथियार लहराकर डराने की कोशिश की। उस समय किसी तरह लोगों के समझाने व मध्यस्थता पर विवाद शांत हो गया। मगर रात में उस कार के अलावा वहां खड़ी अन्य कारों के शीशे तोड़ दिए गए। इस मामले में तहरीर दे दी गई है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को खुद के साथ मारपीट की तहरीर दी है।
गांधी नगर निवासी नितिन सिंह के अनुसार वे अपनी कार गली में पार्क कर रहे थे। तभी आगे पीछे करते समय इलाके का एक युवक स्कूटी लेकर कार के सामने आ गया। उसने कहा कि क्या मुझ पर चढ़ाओगे। इस पर खुद नितिन ने माफी मांग ली। इसके बाद वह अपने साथियों लेकर आया और रंगबाजी में लोगों को डराने धमकाने के इरादे से हथियार लहराए गए। इस दौरान सपा नेता राजेश सैनी सहित तमाम लोग मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह विवाद शांत करा दिया।
विज्ञापन

मगर रात में नितिन की कार के अलावा वहां साइड में खड़ी राजेश सैनी की कार सहित तीन कारों के शीशे तोड़ दिए गए। सुबह जब शीशे टूटे देखे तो यही अनुमान लगाया कि उन्हीं लोगों ने शीशे तोड़े हैं। इस मामले में तहरीर दी गई है। जिसमें बाइकर्स द्वारा दबंगई दिखाने का आरोप लगाया गया है। इधर, गांधीपार्क पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से युवकों की ओर से मारपीट की तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। इस पर नितिन पक्ष का कहना है कि यह दबाव बनाने के लिए तहरीर दी गई है, जबकि मौके पर कोई मारपीट हुई ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed