{"_id":"d39b3d77c3283d007952faa3b52c51bb","slug":"aligarh-voilence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी होने तक अस्थि विसर्जन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी होने तक अस्थि विसर्जन नहीं
अलीगढ़
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर के खटीकान में हुए बवाल के बाद खटीकान-सराय मियां के आधा किमी के हिस्से में माहौल ज्यों का त्यों बना हुआ है। बवाल में मारे गए युवक गौरव का परिवार शनिवार को भी धरने पर बैठा रहा। पूरे इलाके में पीएसी व आरआरएफ तैनात है और इलाके की दुकानें भी बंद हैं। मगर मुआवजे व मुख्यमंत्री से मुलाकात संबंधी मुद्दों पर आंदोलनरत परिवार ने नया ऐलान कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी, तब तक गौरव की अस्थियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। इधर, प्रशासन लगातार मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर प्रयासरत है।
गौरव के भाई राजेश खन्ना व मां विमला देवी आदि परिजनों ने कहा कि अब तक 23 नवंबर को मुलाकात की बात थी। मगर अब प्रशासन की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री 22 को सपा मुखिया के जन्म दिवस में सैफई में होंगे। ऐसे में मुलाकात हो पाना संभव है या नहीं। अभी तक तय नहीं है। शायद मुख्यमंत्री 23 नवंबर को लखनऊ न पहुंचें। इसके चलते संकेत हैं कि अब मुलाकात के लिए नई तारीख मिलेगी। तभी मुख्यमंत्री से परिजनों की मुलाकात हो सकेगी। इसे लेकर परिवार का रुख कुछ आक्रोशित है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें बहलाया जा रहा है। मगर वह बहलने वाले नहीं हैं। इसलिए धरना तो जारी रहेगा ही, साथ ही मांगें पूरी होने तक गौरव की अस्थियों का भी विसर्जन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में खुद राजेश खन्ना की अधिकारियों व सपा नेताओं से वार्ता जारी है और संकेत हैं कि 23 के बाद किसी भी तारीख पर मुलाकात की बात बन सकती है।