फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh visit of SP chief Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: 11 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव अलीगढ़ में, वर-वधू को देंगे आशीर्वाद

Tue, 08 Apr 2025 01:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 01:14 PM IST
सार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीगढ़ शादी में शामिल होने आ रहे हैं।  कासगंज की पूर्व विधायक की बेटी और सहावर नगर पंचायत की अध्यक्ष व लखनऊ हाईकोर्ट अधिवक्ता नाशी खान की शादी आईएएस अधिकारी मो. समीर से हो रही है।

विज्ञापन
Aligarh visit of SP chief Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव 11 अप्रैल को अलीगढ़ में रहेंगे। वह कासगंज की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत की बेटी की शादी में शामिल होंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

विज्ञापन


वक्फ बिल का विरोध और आरएसएस प्रमुख के आगमन को लेकर पहले ही राजनीतिक गलियारों में हलचल है। वहीं 11 अप्रैल के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सरगर्मी बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। वैसे तो वह एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे है। 11 अप्रैल को वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। वहां से 11.15 मिनट पर रामघाट रोड तालानगरी स्थित गोल्डन स्टोन रिसार्ट में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


यहां पर वह वर-वधु नाशी खान व मो. समीर इस्लाम को आशीर्वाद देंगे। कासगंज की पूर्व विधायक की बेटी और सहावर नगर पंचायत की अध्यक्ष व लखनऊ हाईकोर्ट अधिवक्ता नाशी खान की शादी आईएएस अधिकारी मो. समीर से हो रही है। वर्तमान में मो. समीर रक्षा मंत्रालय में तैनात है। जिला महासचिव मनोज यादव ने बताया कि 11 अप्रैल को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीगढ़ शादी में शामिल होने आ रहे हैं। जिसका कार्यक्रम जारी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed