{"_id":"62ffdb6d710c7a6b800321dc","slug":"aligarh-vegetables-turning-red-due-to-the-sting-of-a-red-mosquito-city-office-news-ali298473719","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : लाल मच्छर के डंक से सब्जियां हो रहीं ‘लाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : लाल मच्छर के डंक से सब्जियां हो रहीं ‘लाल’
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
खरीफ फसल व सब्जियों पर कीड़ों का प्रकोप है। सूड़ी और लाल मच्छर फूल व फल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों के मुताबिक, इन कीड़ों पर कीटनाशकों का भी असर नहीं हो रहा है। इधर, मंडियों में आवक कम होने से सब्जियों के दाम चढ़ गए हैं।
किसानों के मुताबिक, जुलाई के साथ अगस्त में वर्षा की कमी से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वर्षा के आरंभ होते ही सब्जियों की फसल फलने-फूलने लगी तो कीड़ों का प्रकोप हो गया। सूड़ी और लाल मच्छर (कीड़ा) लौकी, तोरई, कद्दू, पालक, भिंडी, बैंगन, मिर्च, करेला की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लाल मच्छर दूसरी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इससे सब्जी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।
आवक कम होने से सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। 10-15 रुपये प्रति किलो बिकने वाली लौकी व तोरई ने आलू, टमाटर को भी पीछे छोड़ दिया है। मंडी में आलू 15-20 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। लौकी व तोरई 20-25 रुपये किलो तक बिक रही है। सब्जी व्यापारी मोहित ने बताया कि चार-पांच दिन पहले लौकी व तोरई 30 रुपये किलो तक पहुंच गई थी। पालक भी महंगा है। इसके पीछे फसल का प्रभावित होना है।
विज्ञापन
बाजार में सब्जी के थोक व फुटकर बिक्री
सब्जी थोक फुटकर
आलू् 15 20
लौकी 15 20
तोरई 15 20
कद्दू 12 18
पालक 20
टमाटर 15 20
मिर्च 25 30
प्याज 15 20
शिमला मिर्च 80 100
फूल गोभी 60 80
पत्ता गोभी 30 40
करेला 30 50
भिंडी 12 20
बैंगन 20 35
खीरा 15 20
नोट- दाम रुपये प्रति किलो।