फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Vegetables of Annakoot sold for Rs 120 to Rs 180 per kg

अलीगढ़: 120 से लेकर 180 रुपये किलो तक बिकी अन्नकूट की सब्जी

Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Vegetables of Annakoot sold for Rs 120 to Rs 180 per kg
दुबे का पड़ाव में अन्नकूट के लिये सब्जी खरीदते लोग। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में अन्नकूट की सब्जी 120 रुपये से लेकर 180 रुपये किलो तक बिकी। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के चलते रेट की परवाह न करते हुए जमकर सब्जियां खरीदी और अन्नकूट प्रसादी बनाया। सुबह-सुबह शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई दी, जबकि गली-महोल्ले और अपार्टमेंट में ढकेल से सब्जियां बेचने वाले लोगों ने भी मनमाने दाम वसूले।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का काफी महत्व है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु बृजवासियों की तरह अन्नकूट महोत्सव का आयोजन करते हैं। श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि द्वापर युग में इंद्र के कोप से ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उंगली से उठा लिया था।
विज्ञापन

इसकी व्याख्या इस तरह भी की जाती है कि उन्होंने सामूहिक रूप से कृषि करने का संदेश लोगों को दिया था। बृजवासी मानते थे कि इंद्र के कारण ही वर्षा होती है। जिससे उनकी खेती समृद्ध होती है, लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि खेती इंद्र के कारण नहीं, बल्कि उनके परिश्रम के कारण से समृद्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रसंग को आत्मसात करने के लिए श्रद्धालु गोवर्धन पूजा का धूमधाम से आयोजन करते हैं। इस पूजा में अन्नकूट प्रसादी काफी महत्व रखता है। इसीलिए लोग सुबह ही बाजारों में सब्जियां खरीदने पहुंचे।

कई लोगों ने तो अलग-अलग रेटों के हिसाब से सब्जियां खरीदी, जबकि कई लोगों ने इकट्ठे अन्नकूट की सब्जियां खरीदीं। इन सब्जियों में आलू, मूली, बैंगन, भिंडी, कच्चे केला, पपीता, अरबी, फूल गोभी, पत्ता गोभी, धनिया, टमाटर, विभिन्न फलियां, करेला, पालक और हरे साग, हरी मिर्च आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed