फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Uproar in Tehsil Kol due to fake Bainams

अलीगढ़ : फर्जी बैनामों को लेकर तहसील कोल में हंगामा

Sat, 21 May 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Uproar in Tehsil Kol due to fake Bainams
शहर की पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर व कुलदीप विहार में करोड़ों रुपये की जमीन को निरस्त मुख्तारनामा के बाद भी फर्जी तरीके से बैनामा कर बेच डालने का मामला सामने आया है। शनिवार को कोल तहसील पहुंचे लोगों ने पैसे लेकर गलत बैनामे करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। उन्होंने फर्जी बैनामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती नगर व कुलदीप विहार क्षेत्र के तेजवीर सिंह, रश्मि पंकज, गुड्डा यादव, हिमांशु, हरि ओम आदि लोग कोल तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। यहां पर मौजूद छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह व एसडीएम कोल संजीव ओझा से लोगों ने मामले की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कई साल पहले जमीनों के बैनामे कराए थे। इन जमीनों पर उनका कब्जा भी है।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते दिनों भूमाफिया ने निरस्त मुख्तारनामे से ही उनकी 11 जमीनों के बैनामे कर दिए हैं। तहसील कोल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में भी बिना जांच पड़ताल के यह बैनामे कर लिए गए जबकि बैनामा करने वालों का जमीन से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कोल ने इस मामले में सब रजिस्ट्रार प्रथम से फोन पर बात करते हुए लोगों को उनके कार्यालय भेज दिया। यहां पहुंचे लोगों की सब रजिस्ट्रार आजाद सिंह से तीखी नोंकझोंक हो गई। इससे यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद सभी लोग कलक्ट्रेट स्थित एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र सिंह के कार्यालय पर पहुंच गए।

एआईजी स्टांप ने आरोपों को लेकर अपने स्तर से बैनामों के लिए आधार बने मुख्तारनामों की जांच कराई। इसमें सामने आया कि मुख्तारनामा कुछ दिन बाद ही निरस्त कर दिया गया था। एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में तथ्य छिपाकर बैनामा करा लेने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed