{"_id":"62cd355acaf26e4d8e452de0","slug":"aligarh-uproar-after-a-fight-between-two-sides-due-to-bursting-of-water-pipe-scuffle-with-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पानी का पाइप फटने से दो पक्षो में मारपीट के बाद हंगामा, पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पानी का पाइप फटने से दो पक्षो में मारपीट के बाद हंगामा, पुलिस से हाथापाई
Tue, 12 Jul 2022 02:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:18 PM IST
सार
अतरौली तहसील के गांव भवीगढ़ निवासी हिमांशु गौड़ सोमवार को पाइप द्वारा अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। गांव के ही रमेश जाटव अपने खेत से मवेशियों के लिए चारा काटकर बाइक से घर लेकर आ रहे थे। बाइक निकालते वक्त सड़क पर पड़ा पाईप फट गया। इससे दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरला थाना क्षेत्र के गांव भवीगढ़ में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट के बाद मंगलवार को हंगामा हो गया। पुलिस पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक पक्ष के आठ लोगों को शांति भंग में बंद कर दिया।
विज्ञापन
अतरौली तहसील के गांव भवीगढ़ निवासी हिमांशु गौड़ सोमवार को पाइप द्वारा अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। गांव के ही रमेश जाटव अपने खेत से मवेशियों के लिए चारा काटकर बाइक से घर लेकर आ रहे थे। सूरजपुर मार्ग पर बाइक निकालते वक्त हिमांशु के खेत को जा रहा सड़क पर पड़ा पाईप फट गया। इससे दोनों में विवाद हो गया। दोनों के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए और झगड़ा मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हालांकि शाम को दोनों पक्षों में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की एंट्री के बाद बिगड़ी बात
झगड़े की सूचना पर बरला थाने से लेपर्ड से पुलिसकर्मी रात करीब 8.30 मौके पर पहुंचे। लेपर्डकर्मी जब रमेश पक्ष के यहां दबिश देने पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिसकर्मियों से हाथापाई हो गई। लेपर्डकर्मियों की सूचना पर बरला थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दबिश देकर रात में ही रमेश पक्ष के आठ लोगों को उठाकर थाने ले गई। लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।पुलिस की सक्रियता के बाद टला जातीय संघर्ष
सोमवार रात पुलिस द्वारा दबिश देकर एक ही पक्ष से आठ लोगों को उठाने और दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं होने से गांव में जाटव समाज के लोग एकत्रित हो गए। इससे गांव में तनाव पैदा हो गया। भीम आर्मी के भी गांव में पहुंचने की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई।सीओ अतरौली विशाल चौधरी व सीओ बरला शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने रमेश पक्ष के लोगों से बात की और उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरे पक्ष से भी दो लोगों को पुलिस ने उठा लिया। एहतियात के तौर पर बरला, अतरौली, अकराबाद, विजयगढ़, गंगीरी व छर्रा थानों से पुलिस व पीएसी बुला ली गई।