फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Upgradation of the airstrip stuck in the revised estimate

अलीगढ़: संशोधित एस्टीमेट में फंसा हवाई पट्टी का उच्चीकरण

Sun, 18 Oct 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Upgradation of the airstrip stuck in the revised estimate
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

अलीगढ़। धनीपुर हवाई पट्टी का उच्चीकरण का काम संशोधित एस्टीमेट के झंझट में फंस गया है। राजकीय निर्माण निगम के 10 माह पूर्व भेजे गए इस संशोधित एस्टीमेट के लिए शासन ने हाल ही में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी नए एस्टीमेट के औचित्य का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। बहरहाल, इस झंझट में बजट की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण एयरपोर्ट निर्माण का काम रुक गया है। हाल फिलहाल में इसके शुरू होने की उम्मीद भी कम ही है।
बढ़े एस्टीमेट से ये होंगे काम
- एटीसी टावर पर 2 फ्लोर का निर्माण
- पंप रूम, वीसीवी और मीटर रूम
- टनल बिल्डिंग के बाहर फॉल सीलिंग
- फायर फाइटिंग रूम का निर्माण
- ओएलएस सर्वे में आए 7 टावर हटाना
इस वजह से बढ़ी लागत
- रनवे में बालू और मिट्टी भराई का काम
- हॉर्टिकल्चर वर्क व ट्यूबवेल की बोरिंग
- वीसीवी रूम और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन
मार्च तक मिनी एयरपोर्ट चालू कराने का है लक्ष्य
अलीगढ़। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत धनीपुर मिनी एयरपोर्ट को चालू कराने का लक्ष्य मार्च 2021 है। लेकिन बजट के अभाव में काम रुका होने और जांच दर जांच के चलते यह लक्ष्य समय से पूरा हो पाने में संदेह है।
विज्ञापन

मिनी एयरपोर्ट निर्माण के लिए शासन के पास 23 करोड़ 41 लाख 37 हजार रुपये का संशोधित एस्टीमेट दिसंबर 2019 में भेजा गया था। लेकिन अब तक औचित्य परीक्षण न होने के कारण बजट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस वजह से काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम शर्मा, परियोजना निदेशक, राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed