{"_id":"62fd1d42d5b8ee56df16f7c3","slug":"aligarh-two-dengue-cases-found-in-the-district-stir-in-the-department-aligarh-news-ali2983246151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जिले में मिले डेंगू के दो केस, विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जिले में मिले डेंगू के दो केस, विभाग में हड़कंप
विज्ञापन
जिले में बुधवार को डेंगू के दो केस पुष्ट हुए हैं। इनमें एक बिहार निवासी एएमयू छात्र व दूसरा जीवनगढ़ इलाके का व्यक्ति है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीमों ने इलाकों में घर-घर सर्वे करते हुए लार्वा संकलित किया गया। इनमें से बिहार निवासी छात्र अपने घर चला गया है, जबकि अधेड़ उम्र मरीज का उपचार चल रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ के अनुसार जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के दो मरीज पाए गए। एलाइजा जांच में डेंगू पुष्ट हुआ है। इनमें एक युवक जो बिहार का है और एएमयू छात्र है, जबकि दूसरा जीवनगढ़ का अधेड़ उम्र मरीज है। बुखार के दौरान जांच एलाइजा जांच में डेंगू पुष्टि हुई।
डेंगू पुष्ट होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि के नेतृत्व में टीम ने इलाके के 50 घरों में बुखार के मरीजों का सर्वे किया गया। वहीं मलेरिया इकाई की टीम ने 133 घरों का सर्वे कर जहां डेंगू लार्वा पाया गया, उन पात्रों को निस्तारित किया। इस दौरान बुखार के 10 रोगियों का डेंगू सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। साथ में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ के अनुसार टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। एक मरीज अपने घर बिहार चला गया है।