फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Truenat machine tested for Corona virus

अलीगढ़ : कोराना वायरस के परीक्षण को आई ट्रूनाट मशीन

Thu, 04 Jun 2020 07:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Truenat machine tested for Corona virus
ट्रूनाट मशीन। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस नमूना परीक्षण के लिये प्रदेश सरकार ने ट्रूनाट मशीन उपलब्ध करा दी है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में यह मशीन बृहस्पतिवार आज स्थापित हो गई। इस मशीन से एक दिन में 20 नमूनों का परीक्षण कराकर रिपोर्ट प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में कोविड सैंपल की जांच के लिये यह मशीन स्थापित हो गई है। जो शीघ्र की कार्य करना आरंभ करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जंग जीतने में यह मशीन में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जांच मशीन की स्थापना के बाद जनपद में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मरीजों के सैंपल की जांच क्षमता बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थानीय जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कॉलेज में ही सैम्पल की जांच की जा रही थी, अब इसके साथ ही मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में जांच किया जाना संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन के माध्यम से लगभग 20 सैंपल की टैस्टिंग प्रतिदिन की जा सकेगी, जिससे कोरोना वायरस के नमूना परीक्षण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

अब तक 6974 नमूनों का हुआ परीक्षण
सीडीओ ने बताया कि जिले मेें चल रहे थर्मो स्केनिंग अभियान के दौरान गंभीर बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, फेफड़े, लिवर, किडनी संक्त्रस्मण के बारे में भी ब्यौरा एकत्रित किये जा रहे हैं। अब तक 6974 नमूना मरीक्षण कराये गये हैं, जिसमें अब तक 175 कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। अधिकांश निगेटिव हैं। 88 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 70 मरीज अभी विभिन्न कोविड केयर सेंटर्स में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जबकि 17 मरीजों को मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed