फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Truck seized due to lack of tax disappeared from police station

अलीगढ़ : थाने से गायब हो गया टैक्स के अभाव में सीज किया गया ट्रक

Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Truck seized due to lack of tax disappeared from police station
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। टैक्स जमा न होने के चलते 2015 में सीज किया गया ट्रक लोधा थाने से गायब हो गया है। इसकी जानकारी तब हुई, जब पीड़ित ने अपने वाहन को रिलीज कराने के लिए सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जवाब में पुलिस ने लोधा थाना परिसर में उक्त ट्रक की मौजूदगी नहीं होना बताया। यह जानकारी लेकर पीड़ित करतार सिंह आरटीओ दफ्तर पहुंचे तो एआरटीओ ने कहा कि 30 सितंबर 2012 से लेकर 2015 में ट्रक को सीज करने वाली तिथि तक टैक्स जमा कराओ। तभी रिलीजिंग आर्डर जारी करेंगे। गाड़ी पुलिस के पास जमा है, उसे लौटाना उन्हीं की जिम्मेदारी है।
पीड़ित करतार सिंह ने एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह को बताया कि एक ट्रक उसके भतीजे राहुल के नाम से खरीदा था। इसके बाद जानकारी मिली कि पुराने मालिक ने टैक्स जमा नहीं किया है। टैक्स जमा न होने के चलते एक मार्च 2015 में गाड़ी को लोधा थाने में सीज कर दिया गया। प्रार्थी के विरुद्ध टैक्स जमा न करने के कारण रिकवरी प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया। जो तहसीलदार कोल के पास विचाराधीन है। जब ट्रक को रिलीज करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया तो पुलिस ने अजीबो गरीब आख्या लगा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2021 में लोधा थाने के हेड मोहर्रर ने लिख कर दिया है कि उक्त ट्रक थाना परिसर में नहीं है। इस संबंध में पूर्व के हेड मोहर्रर से जानकारी की जा रही है। उक्त ट्रक पूर्व एचएम ने चार्ज में नहीं दिया है। न ही थाना परिसर में खड़ा है। करतार सिंह की आपबीती सुनकर एआरटीओ ने कहा कि 30 सितंबर 2012 से लेकर एक मार्च 2015 तक का टैक्स जमा कराओ। तभी रिलीजिंग आर्डर जारी किया जाएगा। वाहन थाने में जमा कराया था, इसीलिए वाहन देना पुलिस की ही जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed