फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh traffic system change on Moharram procession

Route Divert: मोहर्रम जुलूस पर बदलेगी अलीगढ़ की यातायात व्यवस्था, हल्के-भारी वाहन का यह रहेगा रूट

Fri, 28 Jul 2023 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 06:44 PM IST
सार

शिया एवं सुन्नी समुदाय द्वारा अपने अपने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार मोहर्रम पर ताजिए, अलम के जुलूस निकाले जाते है। इसको लेकर अलीगढ़ शहर में शनिवार को सुबह आठ बजे से जुलूस समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Aligarh traffic system change on Moharram procession
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

चंद्रदर्शन के अनुसार दसवां मोहर्रम शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जुलूस को लेकर शहर को सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए चप्पे -चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन


एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि शिया एवं सुन्नी समुदाय द्वारा अपने अपने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार ताजिए, अलम के जुलूस निकाले जाते है। इसको लेकर शहर में शनिवार को सुबह आठ बजे से जुलूस समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे जुलूस के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि जाम आदि की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


हल्के वाहनों का डायवर्जन
1- एफएम तिराहे से जमालपुर की तरफ आने वाले वाहन जमालपुर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन महेशपुर तिराहा एवं एफएम तिराहा से बाईपास होकर जाएंगे।
2- पुरानी चुंगी जमालपुर से शमशाद चौराहे की ओर आने वाले वाहन एएमयू के अंदर होकर जाएगें।
3- तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट से शमशाद चौराहे की ओर जाने वाले वाहन ठंडी सड़क, एएमयू सर्किल होकर जाएंगें।
4- तस्वीर महल चौराहा से जेल पुल के नीचे होकर शमशाद चौराहे की ओर जाने वाले वाहन तस्वीर महल चौराहे से प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तस्वीर महल चौराहे से डायवर्ट होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5- तहसील तिराहे से डी-विश्वास, जेल पुल, तस्वीर महल चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तहसील तिराहा से ही डायवर्ट होकर जाएंगे।
6- तस्वीर महल चौराहे से जेल पुल, डी-विश्वास तिराहा, तहसील तिराहा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तस्वीर महल चौराहे से डायवर्ट होकर जाएंगे।

7- एएमयू से आने वाला जुलूस जब डी-विश्वास तिराहे पर आएगा उस समय सारसौल चौराहा एवं रसलगंज चौराहा से तहसील तिराहे की तरफ वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। रसलगंज चौराहा, सारसोल चौराहा से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
8- देहलीगेट चौराहा से गूलर रोड की तरफ एवं शहंशाह, ब्लू वर्ड तिराहे से गूलर रोड की तरफ वाहनों को आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
9- बन्नादेवी तिराहा से गूलर रोड की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
10- मसूदाबाद चौराहे से होली चौक गूलर रोड की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
11- नादा पुल से देहलीगेट की ओर सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन नादा पुल से डायवर्ट होकर जा सकेंगे।

भारी वाहनों का डायवर्जन
1- सारसौल चौराहा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बस, महानगर बस सेवा, प्राइवेट बस एवं व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होकर जा सकेंगे।
2- मथुरा की तरफ से सासनीगेट शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बस, महानगर बस सेवा, प्राइवेट बस एवं व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन मथुरा रोड मथुरा पुल के नीचे से बाईपास से डायवर्ट होकर जा सकेगें।

3- आगरा की तरफ से सासनीगेट शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडबेज बस, महानगर बस सेवा, प्राइवेट बस एवं व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन आगरा रोड आगरा पुल के नीचे से नए बाईपास से डायवर्ट होकर जा सकेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed