फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Toll free movement of farmer organizations ineffective in Aligarh

अलीगढ़ : किसान संगठनों का टोल फ्री आंदोलन अलीगढ़ में बेअसर

Sun, 13 Dec 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Toll free movement of farmer organizations ineffective in Aligarh
अलीगढ़ : गभाना टोल प्लाजा पर हंगामा करते किसानों को समझाते एसडीएम। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का टोल फ्री आंदोलन जिले में बेअसर रहा। प्रशासनिक सख्ती के कारण जिले की सीमा में पड़ने वाले गभाना टोल को किसान दो बार में मात्र पांच मिनट ही बंद करा पाए। मजबूरन उन्हें सड़क किनारे धरना देना पड़ा। सख्ती का आलम यह रहा कि आंदोलन में सक्रिय तीनों किसान संगठनों भाकियू भानु, भाकियू हरपाल एवं भाकियू किसान सेना के करीब 50 नेता या तो घरों में नजरबंद कर दिए गए या फिर पुलिस ने उन्हें चौकी पर बैठा लिया। कुछ नेता छिपते-छिपाते गभाना टोल प्लाजा तक पहुंच सके। किसान नेताओं ने कहा कि प्रशासन का दमनचक्र किसानों के जोश के आगे ज्यादा नहीं चल पाएगा। तीनों कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
किसान यूनियनों के टोल फ्री आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह के आह्वान पर शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. चंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू प्रधान व तहसील अध्यक्ष गभाना कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व भारी पुलिस बल की उपस्थिति में गभाना टोल प्लाजा को दोपहर करीब 12 बजे तीन मिनट के लिए प्रतीकात्मक रूप से फ्री कराया। इस दौरान किसान नेताओं एवं प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ता टोल प्लाजा के किनारे सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आजादी के 72 सालों बाद भी किसानों को ठगा जा रहा है। उन्हें फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और न ही वे अपनी फसल का मूल्य तय कर पा रहे हैं। जिला अध्यक्ष बुलंदशहर युवा अजय ठाकुर ने कहा कि कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। विनोद पंडित ने कहा कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिला सचिव जितेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्द ही अलीगढ़ के सभी सांसद व विधायकों का घेराव कर कानून वापसी का दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष चंडौस यादराम शर्मा, जिला महासचिव राज ठाकुर, मंडल संगठन मंत्री राजू सिंह, विनोद सिंह, उदित प्रताप सिंह, पुरूराज सिंह, भूरा सिह, प्रेमपाल सिंह, ओमपाल सिंह, राज ठाकुर, राजू ठाकुर, सुमित जादौन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाकियू भानु के जिला महासचिव जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व ने मडराक टोल पर धरना दिया। इस मौके पर मंडल संगठन मंत्री धीरज वर्मा, जिलाध्यक्ष ठा. नरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह सोनपाल सिंह, डॉ सौरभ जादौन, भोला चौधरी आदि उपस्थित रहे। इधर, भाकियू किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने गभाना टोल प्लाजा पर सुबह करीब दस बजे दो मिनट प्रतीकात्मक रूप से टोल फ्री कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोल को ज्ञापन दिया। इधर, भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के प्रदेश सचिव रामबाबू चौधरी, जिला महासचिव उमाशंकर बांगर, राष्ट्रीय सचिव रामबाबू चौहान ने मडराक टोल पर जाकर एसडीएम कोल अनीता यादव को ज्ञापन दिया।
घरोें में ही नजरबंद किये नेता
अलीगढ़। टोल फ्री आंदोलन को विफल करने के लिये प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए किसान नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया। कुछ घरों से बाहर निकल गये तो उन्हें पुलिस चौकी में बैठा लिया गया। भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव ठा.शैलेंद्र सिंह के सुरेंद्र नगर स्थित आवास पर सुबह ही पुलिस पहुंच गई। वे दूसरे रास्ते से गाड़ी छोड़कर गभाना पहुंचे। उनके बढ़ौला हाजी स्थित गांव वाले घर पर भी पुलिस पहुंची।
युवा जिलाध्यक्ष अनिल पंडित टप्पल, जिला उपाध्यक्ष विकास लोधी निवासी हरदुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सिंह राना को उनके गांव लधउआ समेत करीब 32 नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया। इधर भाकियू किसान सेना के प्रदेश सचिव मो.शमी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अफरोज खान, जिला मंत्री अमान, उपाध्यक्ष मो.अनवार, लखीपुर निवासी विष्णु, विधानसभा अध्यक्ष गांव लखीपुर के विजय यादव समेत दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ता घरों में ही नजरबंद रखे गये। भाकियू हरपाल गुट के भी आधा दर्जन से अधिक नेता घरों एवं पुलिस चौकी पर बैठा दिये गये।
अमुवि छात्रों का शिष्ट मंडल सिंधु बॉर्डर समर्थन देने पहुंचा
अलीगढ़। सिंधु बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने अमुवि छात्रों का एक शिष्टमंडल आमिर मिंटो के नेतृत्व में पहुंचा। किसानों ने छात्रों का स्वागत किया। छात्रों ने किसानों को समर्थन देते हुए उनकी हर लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया। छात्रों ने कहा कि किसानों से राय लिए बगैर कोई भी फैसला थोपना असंवैधानिक है और मानवता के मूलभूत विचारों का भी उल्लंघन करता है। अगर सरकार हकीकत में किसानों का भला चाहती है तो उसे किसानों की मर्जी से कानून बनाना चाहिए। इस मौके पर सरबजीत सिंह,हरप्रीत कौर, सुखबीर सिंह, अंतरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, इमरान खान, सलमान, पारस आदि मौजूद रहे।

सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए 14 को हवन करेंगे रालोद कार्यकर्ता
अलीगढ़। किसान विरोधी कानून बनाने से नाराज राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे से चौ. चरण सिंह गेस्ट हाउस वरुणालय में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिये हवन करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष चौ. भानुप्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed