फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Three sisters took job from deceased dependent quota

अलीगढ़ : मृतक आश्रित कोटे से तीन बहनों ने ली नौकरी, बीएसए ने किया तलब

Thu, 03 Sep 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Three sisters took job from deceased dependent quota
मृतक आश्रित कोटे से नौकरी हासिल करने के मामले में तीन महिला शिक्षिकाओं को तलब कर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने उनके नियुक्ति व शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कर लिए हैं। तीनों महिला शिक्षिकाएं बहन हैं।
विज्ञापन

तीनों बहनों ने मृतक आश्रित कोटे से नौकरी हासिल की है, जबकि नियमानुसार एक ही नौकरी कोटे से लग सकती है। नियुक्ति में फर्जीवाड़ा होने की शिकायत की गई है। वहीं, शिक्षिकाओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति नियमानुसार हुई है। इस मामले की जांच के लिए बीएसए ने बुधवार को तीनों शिक्षिकाओं का बीएसए कार्यालय तलब किया था। निर्धारित समय पर पहुंचीं शिक्षिकाओं ने नियुक्ति को लेकर अपना पक्ष रखा। इसमें दो शिक्षिकाओं ने नियुक्ति पत्र दिया है, जबकि एक शिक्षिका ने नियुक्ति पत्र जमा करने के लिए समय मांगा है। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि शिक्षिकाओं से नियुक्ति व शैक्षिक प्रमाण पत्र ले लिए गए हैं। जल्द ही इस मामले में जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed