फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Three people including former student leader of DS College died in road accidents, many injured

Aligarh Accident: सड़क हादसों में डीएस कॉलेज के पूर्व छात्र नेता सहित तीन लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 09 Aug 2022 09:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 09:08 AM IST
सार

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Aligarh: Three people including former student leader of DS College died in road accidents, many injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहात क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अतरौली में युवक की मौत, भाई बहन घायल
अतरौली के गांव गदाईपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, रामघाट रोड पर मढ़ौली रजवाहे के निकट नगर पालिका के वाहन से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव सहनोल निवासी किशोरी लाल (25) पुत्र लक्ष्मण सिंह रविवार की शाम किसी काम से अतरौली जा रहे थे। तभी गांव गदाईपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे उनकी मौत हो गई। उधर, गोधा के गांव छलेसर के माजरा नगला राज खां निवासी बबलू (18) पुत्र महेंद्र सिंह सोमवार सुबह अपनी बहन रिंकी को आंखों की दवा दिलाने के लिए बाइक द्वारा अतरौली जा रहे थे। तभी मढ़ौली रजवाहे के निकट नगर पालिका के लावारिस मवेशी ढोने वाले वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएस कॉलेज के पूर्व छात्र नेता व महिला की दुर्घटना में मौत
गभाना में दो स्थानों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला व डीएस कॉलेज के पूर्व छात्र नेता की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पहला हादसा सोमना खैर मार्ग के पास घौरोठ पुल के पास हुआ। थाना खैर क्षेत्र के गांव से शिवाला निवासी विजय सिंह अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ बाइक से श्री सिद्धनाथ भुमिया बाबा आश्रम पर जलाभिषेक करने जा रहे थे। घौरोठ पुल के पास सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में पिंकी देवी की मौत हो गई गई। मृतका चार बच्चों की मां थी। दूसरा हादसा हाईवे सोमना मोड़ के पास हुआ। अलीगढ़ की ओर से आ रही झांसी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार अनिल (30) निवासी घड़ियावली गांधीपार्क को टक्कर मार दी। अनिल डीएस कॉलेज का पूर्व छात्र नेता था। टक्कर लगते ही बाइक बस के नीचे फंस गई। राहगीरों ने घायल अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

छजुपुर में सड़क हादसे में युवक की जान गई
जट्टारी के गांव छजुपुर का युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। ललित (30) पुत्र कुमरपाल ट्रक चालक था। रविवार को बाइक से अपनी मौसी के बेटे रविंद्र के साथ मऊ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें ललित व रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने ललित की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इधर गंगीरी में जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव विरसुआ निवासी रविंद्र कुमार सोमवार की शाम को थाना बरला के गांव परोरा से अपनी बहन को लेकर जा रहे थे। गंगीरी के गांव मखदूमनगर पर सामने से आ रहे जिला एटा के गांव कसेटी निवासी वीरेश कुमार ने उनरकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वीरेश व रविंद्र घायल हो गए। वहीं, गांव नगला बिरखी निवासी भूरे सिंह सड़क हादसे में घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed