फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Thieves broke lock in union office during election season

अलीगढ़ : चुनावी मौसम में ताला तोड़कर यूनियन कार्यालय में घुसे चोर

Mon, 10 Aug 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Thieves broke lock in union office during election season
नगर निगम सेवा भवन परिसर स्थित नगर सफाई मजदूर संघ कैंप कार्यालय का ताला तोड़कर चोर घुस गए। चुनावी मौसम में इस तरह की घटना होने से कर्मचारियों के बीच हलचल की स्थिति है। इस मामले में थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को दिन में सफाई कर्मी रुपेश कैंप कार्यालय की अन्य दिनों की तरह सफाई करने पहुंचे। ताला टूटा और उसके अंदर कुर्सी एवं सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी नेता पहुंच गए और 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर मुआयना किया। संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी की ओर से थाना सिविल लाइन में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

प्रदीप भंडारी का कहना है कि चोरी कुछ नहीं गया है। सामान जरूर बिखरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि परिसर के बैंक में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस से फुटेज निकालकर जांच की मांग की गई है। संघ का जुलाई में चुनाव होना था लेकिन महामारी के कारण चुनाव टल गया है। बहुत सारे लोग चुनाव की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। इसकी वजह से सफाई मजदूर संघ की राजनीति काफी गरम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed