फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: There has been an increase of thirty percent in the fame of homeopathy during the Corona period: Doctor

अलीगढ़ :कोरोना काल में होम्योपैथी की ख्याति में हुई तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी : चिकित्सक

Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: There has been an increase of thirty percent in the fame of homeopathy during the Corona period: Doctor
होम्योपैथिक एसोसिएशन द्वारा रघुवीरपुरी स्थित एक होटल में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमेन का 267 वां जन्म दिवस मनाया गया। डॉ. स्वाति वार्ष्णेय को होम्योपैथ ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना वारिसर्य को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में होम्योपैथी की ख्याति में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

नागपुर की डॉ. कविता चांडक ने हैनीमेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पैथी में आसानी से मनोवैज्ञानिक आधार पर रोगियों को निरोगी बनाया जा सकता है। डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कोरोना काल में इस चिकित्सा से बेहद अच्छे परिणाम मिले एवं होम्योपैथी की ख्याति में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र माहुर ने कहा कि हम सभी को पैथी हित में निरंतर कार्य करना चाहिए। डॉ. एसके गौड़ ने कहा कि यह ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जहां रोगी मानसिक एवं शारीरिक दोनों रूप में स्वास्थ्य लाभ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉॅ. रजत सक्सेना ने कहा कि होम्योपैथिक औषधियां इंसानों पर प्रमाणित है, न कि जानवरों पर, इसलिए इनके कोई दुष्परिणाम नहीं होते। डॉ. पूनम बत्रा, डॉ. अशोक वशिष्ठ आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. प्रभात कुमार दासगुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कोरोना वारियर्स सम्मानित
कार्यक्रम में डॉ. आर सारस्वत, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. पूनम बत्रा, डॉ. रजत सक्सेना, डॉ. डीके सिंह, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. अशोक वशिष्ठ, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. धीरेश बनर्जी, डॉ. एमएल दयाल, डॉ. विनीत गौड़, डॉ. जाहिद कमर, डॉ. यूसी शर्मा, डॉ. जेएन बनर्जी, डॉ. हेमंत गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed