फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The woman who was 'wife' to her aunt had murdered the young man, jailed

अलीगढ़ : चाची से ‘पत्नी’ बनी महिला ने ही की थी युवक की हत्या, जेल

Sun, 06 Dec 2020 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The woman who was 'wife' to her aunt had murdered the young man, jailed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

ये कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। चंदनिया में बृहस्पतिवार रात डेकोरेटर सतीश सैनी की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी नहीं, बल्कि उसकी रिश्ते की चाची है। पिछले चार साल से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। इसी दौरान महिला के एक अन्य युवक से भी प्रेम संबंध हो गए। नए प्रेम संबंधों की खातिर ही उसने प्रेमी संग मिलकर कथित पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है, जबकि उसका नया प्रेमी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
नवागत एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह सतीश की मौत की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो मौका-ए-वारदात पर ही घटना हत्या की तरह प्रतीत हो रही थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तस्वीर साफ हो गई। इसके बाद उसकी कथित पत्नी सरोज को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। पूछताछ में उसने जो स्वीकारा है, वह सनसनीखेज है।
विज्ञापन

सरोज के अनुसार, उसकी शादी सतीश के रिश्ते के चाचा वीरपाल संग हुई थी। दंपती के चार बच्चे भी हैं, जो वीरपाल के ही पास रहते हैं। चार साल पहले उसकी सतीश से नजदीकियां हो गईं और वह बच्चों व पति को छोड़कर सतीश के पास पत्नी की तरह रहने लगी। इसी बीच उसके प्रेम संबंध सतीश के घर के सामने रहने वाले कपिल मूल निवासी बनियाठेर, मुरादाबाद से हो गए। दोनों बेहद करीब आ गए। इधर, डेढ़ साल पहले सरोज के एक और बेटा हुआ। वह और कपिल साथ रहना चाहते थे। मगर, सतीश बाधा था। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी के अनुसार महिला ने स्वीकारा कि दो दिन पहले भी उसे मारने के लिए नींद की गोलियां खिलाना तय हुआ था। मगर, नींद की गोलियां नहीं मिलीं। इसके बाद बृहस्पतिवार रात उसे सोते समय गला दबाकर मारा गया और बीमारी से मौत का शोर मचा दिया। इस खुलासे में इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल व उनकी टीम की भूमिका रही है। फरार कपिल की तलाश की जा रही है। महिला को जेल भेज दिया गया है।

जेवर भी कपिल की मां को सौंपे, बच्चे का भविष्य अधर में
अलीगढ़। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्या के बाद महिला ने अपने घर से जेवर व कपड़े आरोपी कपिल की मां को सौंप दिए और बच्चा भी उसी को सौंप दिया। बच्चे को कपिल का भाई शुक्रवार को सतीश के परिवार को दे गया है। अब सतीश का परिवार इस बात पर संदेह कर रहा है कि यह बच्चा सतीश का है या कपिल का है। बच्चे को लेकर अभी परिवार ने कोई निर्णय तो नहीं लिया है। हालांकि बच्चा सतीश के घर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed