फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The wind of development will flow in the Municipality and Nagar Panchayats

अलीगढ़ : नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में बहेगी विकास की बयार

Fri, 29 Oct 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The wind of development will flow in the Municipality and Nagar Panchayats
जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में विकास की बयार बहेगी। सफाई, सड़क, आवास, जल निकासी एवं जलापूर्ति की दीर्घकालिक योजना बनेगी। जन सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को संसाधन युक्त बनाने एवं विकास कार्य के संबंध में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत दिवस प्रदेश भर में 76 नगर पंचायतों का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन

सरकार का उद्देश्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को संसाधनयुक्त बनाना है। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए मानकों के अनुरूप विकास कार्य कराएं। नगर निकायों में सफाई, सड़क, आवास, जल निकासी एवं जलापूर्ति की कार्य योजना लंबी अवधि को ध्यान में रखकर बनाई जाए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डीपी पाल ने कहा कि नगर निकायों में जन सुविधाएं और बढ़ाई जा सकती हैं। अधिकारी इस बदलाव के लिए तैयार रहें। बैठक में नगर पंचायत एवं नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण विभाग के अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में टाइड फंड से होने वाले कार्य
नगर पालिका और नगर पंचायतों में सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य, नाला नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, हैंडपंप, शौचालय, पेयजल, विद्यालयों का जीर्णोद्धार आदि कार्य टाइड फंड से कराए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed