फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The student committed suicide after getting upset with the student studying together

अलीगढ़ : साथ पढ़ने वाले छात्र से परेशान होकर छात्रा ने की थी आत्महत्या

Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The student committed suicide after getting upset with the student studying together
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज छेरत में बीएचएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा करिश्मा यादव (25) ने अपने कॉलेज के ही छात्र अब्दुल रहमान उर्फ समीर से परेशान होकर आत्महत्या की थी। शुक्रवार को उसका शव छात्रावास के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी पर लटका मिला था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से इटावा जनपद के सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगूपुर निवासी उपदेश सिंह पुत्र सत्यव्रत सिंह कानपुर में नौकरी करते हैं और वहीं नौबस्ता में रहते हैं। उपदेश सिंह की बेटी करिश्मा यादव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज छेरत में बीएचएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसने छात्रावास के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मृतका के पिता उपदेश सिंह के अनुसार होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में ही पढ़ने वाला अब्दुल रहमान उर्फ समीर पुत्र निजामुद्दीन निवासी परसा पंडित थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर आते जाते व मोबाइल के जरिए करिश्मा को प्रताड़ित कर रहा था। इसकी शिकायत उनकी बेटी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल रहमान से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने आत्म हत्या की है। थाना प्रभारी जवां जितेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी अब्दुल रहमान को मुखबिर की सूचना पर कासिमपुर मोड़ छेरत से पकड़ लिया गया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed