फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The state government is serious about promoting sports: Jaiveer

अलीगढ़ : खेलों के बढ़ावे के लिए प्रदेश सरकार गंभीर : जयवीर

Sun, 24 Jul 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The state government is serious about promoting sports: Jaiveer
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अति - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के पूर्व मंत्री व बरौली के विधायक जयवीर सिंह ने कहा कि खेलों के बढ़ावे के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। शनिवार को वह महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जिले की खेल गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद भी खेल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि बॉक्सिंग रिंग, बास्केटबाल कोर्ट, एथलीट ट्रैक खराब हैं, इस पर उन्होंने कहा कि इस समस्या का निराकरण कराएंगे। जयवीर सिंह ने दिव्यांग खिलाड़ी अनिल कुमार व कुंवरजी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। एनसीसी कैडेट ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

अलीगढ़, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, सम्भल, अमरोहा, बुलंदशहर सहित 19 जिलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। संचालन मनोज चौधरी ने किया। इस मौके पर यूपी पंजा कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. वीपी सिंह, इंजी. पंकज महलवार, शमशाद निसार आजमी, शंभूकेएन सिंह रावत, नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा परिणाम
40 से 45 किलो भार वर्ग में स्वाति (वाराणसी) प्रथम, प्रसन्ना (अलीगढ़) द्वितीय, 45 से 55 किलो भार वर्ग में साक्षी (बुलंदशहर) प्रथम, राशि (अलीगढ़) द्वितीय, शगुन (बिजनौर) तृतीय, दिव्यांग वर्ग में 60 से 75 भार वर्ग में सचिन (बुलंदशहर) प्रथम, महेंद्र (संभल) द्वितीय, कुंवरजी (अलीगढ़) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed