फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The remains of the sacrifice placed in the dustbin itself

अलीगढ़ : कूड़ेदान में ही डाले कुर्बानी के अवशेष

Sat, 01 Aug 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The remains of the sacrifice placed in the dustbin itself
बकरीद को लेकर नगर निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर निगम प्रशासन ने कुर्बानी के अवशेषों को कूड़ेदान में डालने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि अपशिष्ट को डालने के लिए 18 मोबाइल ट्रैक्टर, 8 स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्राली तथा 46 स्थानों पर अतिरिक्त बड़े कूड़ेदान, 5 रोबोट वाहन, 10 टिपर, 5 जेसीबी मशीन व 3 कैटर क्रेचर को तीन दिन मूवमेंट पर लगाया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि कुर्बानी एवं कुर्बानी से निकलने वाले अपशिष्ट का धार्मिक महत्व होता है। ऐसे में इसे सड़क, नाले और नालियों अथवा खुले स्थान पर न फेंके। इसके निस्तारण के लिए नगर निगम मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि निस्तारण के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम - 05712502111/7500441344- के साथ-साथ हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

चप्पे-चप्पे पर तैनाती का दावा
पूरा शहर 4 जोन में बांटा गया। नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आज से तीन दिन तक दो सुपर नोडल, चार नोडल, चार सह नोडल सहित 35 अधिकारी, 2250 सफाई कर्मचारी, 520 सामान्य कार्मिकों की 80 टीमें मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed