फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The problem of stray cattle will end

अलीगढ़ : खत्म होगी आवारा गोवंश की समस्या

Fri, 20 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The problem of stray cattle will end
आवारा गोवंश की समस्या किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गोवंश द्वारा फसलों को निशाना बनाने से किसान बेहाल हैं। तमाम गो आश्रय स्थल एवं गोशालाएं खोले जाने के बाद भी यह समस्या निरंतर बनी हुई है। लेकिन यह समस्या जल्द कम होने जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने इगलास, लोधा, गोंडा एवं खैर में वृहद गो संरक्षण केंद्रों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाले इन केंद्रों का निर्माण भी शुरू हो गया है। इनके निर्माण के बाद हर साल वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाकर इस समस्या के प्रभावी निस्तारण की तैयारी है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि खैर तहसील के लक्ष्मणगढ़ी गांव में वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा कोल तहसील के नेहरा गांव, इगलास के बड़ा खुर्द तथा गोंडा के मजूपुर सुबकरा में केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। इनमें से दो केंद्रों का निर्माण पैक्स फैड कंपनी कर रही है तो शेष बचे दो केंद्रों का निर्माण सिडको कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कंपनियों को निर्माण के लिये कुल बजट का आधा 60 लाख रुपया मिल चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार हर साल वृहद गो संरक्षण केंद्र बनवाना चाहती है। ताकि आवारा गोवंश की समस्या का प्रभावी निदान हो सके। इस साल चार केंद्र बनाने का लक्ष्य था। अगले साल भी इतने ही केंद्र बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed