{"_id":"626af24a64cd2d12ac5fcf35","slug":"aligarh-the-food-of-patients-will-be-prepared-in-the-kitchen-of-deendayal-hospital-aligarh-news-ali290358287","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दीनदयाल अस्पताल की रसोई में तैयार होगा मरीजों का खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दीनदयाल अस्पताल की रसोई में तैयार होगा मरीजों का खाना
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते एडी हेल्थ डॉ एसके उपाध्याय साथ में स
- फोटो : CITY OFFICE
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के रसोई में ही खाना तैयार होगा और वही खाना मरीजों को दिया जाएगा। एडी हेल्थ ने इससे संबंधित निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है।
एडी हेल्थ के निर्देश पर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय खुद निरीक्षण करने पहुंचे।
पर्चा काउंटर, ओपीडी, साफ सफाई, हाजिरी रजिस्टर देखी। मरीजों के खाने को भी देखा। एसी, कूलर, पानी के साथ ही इमरजेंसी में स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर, शव वाहन आदि की जांच की गई। दीनदयाल अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ठेेकेदार बाहर से भोजन तैयार कराकर लाता है।
विज्ञापन
इस पर एडी हेल्थ ने सीएमएस को शुक्रवार से अस्पताल की रसोई में ही खाना बनवाने एवं मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लैब में कुछ उपकरण कार्य नहीं कर रहे थे, उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए।
दीनदयाल अस्पताल से डॉ. खुशनुमा एवं डॉ. केसी भारद्वाज को रिलीव कर दिया गया। बहुत दिनों से इनकी मांग सीएमओ कर रहे थे। इनकी ड्यूटी अब सीएमओ लगाएंगे। महिला अस्पताल में जेडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह एवं जिला अस्पताल में डॉ. एसपी सिंह निरीक्षण करने पहुंचे थे। अधिकारियों को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।