फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The deadlock continues.. The market of discussions remained hot throughout the day

अलीगढ़ : गतिरोध बरकरार..दिन भर गरम रहा चर्चाओं का बाजार

Sat, 01 Oct 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा के लिए सजाए गए स्वागत द्वारा तोड़े जाने के मामले में बृहस्पतिवार को हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को बेशक शांति रही।पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय ने भी इस मामले में तीखे शब्दों में नगर निगम की निंदा की है।

विज्ञापन
Aligarh: The deadlock continues.. The market of discussions remained hot throughout the day

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा के लिए सजाए गए स्वागत द्वारा तोड़े जाने के मामले में बृहस्पतिवार को हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को बेशक शांति रही। मगर दोनों ओर से गतिरोध दिखाई दिया और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इधर, अग्रवाल समाज अब अपने आयोजन की तैयारियों में लग गया है। वहीं नगर निगम ने देर शाम 11 नए स्वागत द्वार भी लगवा दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लगातार नगर निगम के प्रति लोग नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रही है।
अपर नगर आयुक्त की अगुवाई में नगर निगम टीम ने ये स्वागत द्वार तुड़वा दिए थे। इसके बाद महाराजा अग्रसेन का अपमान मानते हुए बृहस्पतिवार को अग्रवाल समाज के साथ-साथ शहर के अन्य तमाम समाज के लोग आंदोलित हुए और रसलगंज पर जाम लगाया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त से हाथापाई तक हो गई। इस मामले में अग्रवाल समाज की तहरीर अभी तक जांच में है, जबकि अपर नगर आयुक्त की तहरीर पर रात में ही अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर चर्चाएं होती रहीं कि मुकदमे में नाम शामिल किए गए हैं। कभी यह चर्चा होती कि नगर निगम ने कुछ नाम दिए हैं, उनको शामिल किया जा रहा है। हालांकि देर शाम सीओ द्वितीय के स्तर से इतना ही बताया गया कि अभी मामले में नाम चिह्नित किए जा रहे हैं। वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। अग्रवाल समाज की ओर से दी गई तहरीर पर यह जाना गया है कि नगर निगम ने किस नियम के तहत इन्हें गिराया है। उसके बाद ही कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, देर शाम नगर निगम ने सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह व पूजा श्रीवास्तव की अगुवाई में 11 स्वागत द्वार लगवा दिए। इस संबंध में आयोजन समिति से जुड़े शरद बंसल ने बताया कि उनके स्तर से कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। आयोजन के समय सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। इस बात पर जोर दिया जा रहा है। इधर, शुक्रवार को नगर निगम में दिन भर सन्नाटा रहा। अधिकारी व कर्मचारी अपर नगर आयुक्त से मिलने गए।
विहिप सहित कई संगठनों ने जताया विरोध
इस विवाद में विश्व हिन्दू परिषद व उप्र टैक्स बार ने अलग अलग बैठकें कर नगर निगम के कृत्य की निंदा की है। विश्व हिंदू परिषद, हरिगढ़ महानगर के अध्यक्ष आर के जिंदल ने कहा कि ये द्वार रात में तोड़ना एक साजिश का हिस्सा है। समाज विशेष को अपमानित करने के लिए किया गया है। इसकी निंदा की जाती है। साथ ही, शासन से इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस बैठक में दिनेश शास्त्री, जिला मंत्री मुकेश राजपूत, देवेंद्र गुप्ता, प्रतीक रघुवंशी, रमाकांत सिंह, गीता मित्तल, भारत गोस्वामी, पंकज शर्मा, हरिओम गुप्ता, ईशान श्रीवास्तव, सुरेश बघेल आदि रहे।

इधर, टैक्स बार एसोसिएशन के चेयरमैन गिर्राज किशोर गुप्ता एडवोकेट ने बैठक में विरोध जताया। इस मौके पर मुकेश सक्सेना, आशुतोष वार्ष्णेय, आरके गुप्ता, राजमुकुट वार्ष्णेय, अनिज राज गुप्ता, मनोज गुप्ता, एमपी भारद्वाज, किशोर कुमार, कपिल मिश्रा, सुभाष चन्द्र गुप्ता, निकुंज माथुर, लोकेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, नवीन सक्सेना, सुदेश श्रीवास्तव, दर्शन सक्सेना, अजय शर्मा, अभिषेक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रूचि वार्ष्णेय, उमेश शर्मा, दुर्गेश कुमार, संजय सक्सेना, दीपक, शंकर भारद्वाज मौजूद रहे। पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय ने भी इस मामले में तीखे शब्दों में नगर निगम की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed