फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The coronation of Ram, happiness prevailed in Ayodhya

अलीगढ़ : राम का हुआ राजतिलक, अयोध्या में छाईं खुशियां

Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The coronation of Ram, happiness prevailed in Ayodhya
रामलीला मैदान में श्रीरामलीला गौशाला कमेटी द्वारा रामलीला महोत्सव में राजतिलक का मंचन करते कला? - फोटो : CITY OFFICE
श्री रामलीला गोशाला समिति द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन शनिवार को भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ। गुरु वशिष्ठ ने प्रभु श्री राम का तिलक कर उन्हें राजा घोषित किया तो रामलीला मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। यहां हजारों दीपकों से रामलीला मैदान को रोशन किया गया।
विज्ञापन

रावण का वध कर जब प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां नगरवासी उनका स्वागत करते हैं। गुरु वशिष्ठ, तीनों माताओं को लेकर भरत-शत्रुघन उनसे मिलने पहुंचते हैं। इस दौरान राम और भरत का वियोगभरा मिलाप देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद सभी को राजमहल ले जाया जाता है।
विज्ञापन

अगले दिन प्रभु श्रीराम का राजतिलक उत्सव का आयोजन होता है। सबसे पहले गुरु वशिष्ठ प्रभु श्री राम का तिलक करते हैं। इसके बाद सुमित सिंघल ने उनका राजतिलक किया। शिवनारायण अग्रवाल ने आरती उतारी। एक-एक करके जनता उनका तिलक करती हैं। इस मौके पर लीला संयोजक अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष टीएन मित्तल, ऋषि कुमार मीतल, प्रदीप भारद्वाज, डॉ. मुकेश, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed