फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The Congress is occupied by the sycophants and traitors, I was forced: Bijendra Singh

अलीगढ़: कांग्रेस में चापलूसों और गद्दारों का कब्जा हो गया है, मैं मजबूर था : बिजेंद्र सिंह

Sun, 29 Nov 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The Congress is occupied by the sycophants and traitors, I was forced: Bijendra Singh
अलीगढ़: सपा में पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के साथ सामिल हुए कपिल शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

दीपक शर्मा
अलीगढ़। कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में चापलूसों और गद्दारों का कब्जा हो गया है। अब कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लड़ पाने में सक्षम नहीं हो पा रही है। 1989 के बाद से पार्टी में लगातार गिरावट आ रही है। इन्हीं सब कारणों के चलते और जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।
अमर उजाला से बातचीत में बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी का विकल्प है। अखिलेश यादव में नेतृत्व की क्षमता दिखाई देती है। वह जनता के मुद्दों को प्रत्येक सार्वजनिक मंच पर मुखरता के साथ उठाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने उनको बहुत कुछ दिया। लेकिन उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी चार-पांच दिन पहले दिल्ली में प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं से बातचीत भी हुई थी। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात सभी नेताओं से कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने से वह खुश नहीं है लेकिन वह मजबूर थे। जो लोग 4 साल 11 महीने पार्टी में रहते हैं, वह चुनाव के समय पार्टी को हराने के लिए सड़कों पर आ जाते हैं। लेकिन पार्टी में उनका ही तीन-तीन चार-चार बार प्रमोशन हो जाता है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने 2009 में उन्हें सांसद का चुनाव हरवाने में पूरी भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस का दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि इतने लंबे समय तक पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि वह अलीगढ़ की जनता का भी धन्यवाद अदा करते हैं कि प्रत्येक परिस्थिति में उन पर विश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जन सेवा का कार्य करते रहेंगे।
सपा में शामिल होने की कोई शर्त नहीं : बिजेंद्र सिंह
अलीगढ़। पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले उनकी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से कई बार बात हुई। अखिलेश यादव ने कई बार पेशकश की और कहा कि चौधरी साहब अगर कोई बात हो तो आप बताएं। मैंने स्पष्ट कर दिया है समाजवादी पार्टी में शामिल होने की कोई शर्त नहीं है। मैं समाजवादी पार्टी में किसी भी गुट का नहीं हूं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में में जन सेवा का कार्य करता रहूंगा।

कुछ और कांग्रेसी भी जाएंगे सपा में
अलीगढ़। पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस के कुछ स्थानीय बड़े नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। चौधरी बिजेंद्र सिंह ने ऐसे नेताओं का नाम नहीं बताया, लेकिन संकेत दिए हैं कि यह नेता पार्टी में अच्छे पदों पर रहे हैं और लंबे समय तक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed