फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tender not finalized, work finals, lakhs whereabouts

अलीगढ़ : टेंडर हुआ नहीं, काम फाइनल, लाखों लगे ठिकाने

Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tender not finalized, work finals, lakhs whereabouts
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

अलीगढ़। सड़क हो या नाली या फिर अन्य विकास कार्य। सभी के संपादित होने की निर्धारित प्रक्रिया है, लेकिन ब्लाक जवां की ग्राम पंचायत गौधा में तो गजब ही हो गया। यहां आठ विकास कार्यों के टेंडर बाद में हुए और काम पहले ही फाइनल हो गया। प्रधान, सचिव एवं तकनीकी टीम की मिलीभगत से हुए इस काम की जानकारी जब बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह को मिली तो वे भी हैरान रह गए। उनकी शिकायत पर सीडीओ ने इस प्रकरण की जांच बैठा दी है। जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी गई है। उन्हें दो दिन में रिपोर्ट देने की ताकीद दी गई है।
समाचार पत्र में निकला था विज्ञापन
अलीगढ़। ग्राम पंचायत गौधा में 14 व 15वें वित्त, चतुर्थ व पंचम वित्त आयोग एवं मनरेगा कन्वर्जेशन की अवशेष धनराशि से आठ कामों के लिए ग्राम पंचायत प्रशासक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी गौधा के हस्ताक्षरों से विज्ञापन निकला था। इस विज्ञापन में दो दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई थी। इसी दिन दोपहर दो बजे से ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में निविदाएं खोली जानी थी। उसके बाद वर्क आर्डर जारी होता।
विज्ञापन

यह कराये जाने थे काम
-कायाकल्प योजना में प्राथमिक विद्यालय गौधा में 3.07 लाख से काम।
-केंद्रपाल के घर से रामखिलौना के घर तक 4.09 लाख से सीसी रोड।
-भोलांबर सिंह के घर से पथवारी तक 4.06 लाख से सीसी रोड निर्माण।
-प्राइमरी स्कूल से पप्पू के घर तक 3.98 लाख से सीसी रोड व नाली।
-मनोज के घर से कॉलेज गेट तक 4.09 लाख से सीसी रोड व नाली।
-दानीराम के घर से महावीर के घर तक 4.09 लाख से सीसी रोड व नाली।
-पंचायत घर गौधा प्रांगण में 3.68 लाख से सीसी व इंटरलाकिंग।
-पंचायत घर गौधा में 1.90 लाख रुपये से मरम्मत के काम।
प्रधान के हो चुके हैं अधिकार सीज
अलीगढ़। ग्राम पंचायत गौधा में घपलेबाजी के आरोप में डीएम ने महिला प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। बाद में हाईकोर्ट ने उनके अधिकार बहाल कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि दोबारा से अधिकार हासिल करने के बाद से घपलेबाजी दोबारा से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवां की ग्राम पंचायत गौधा में होने वाले आठ कामों के लिए दो दिसंबर को सुबह 11 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। शिकायत मिली कि प्रधान, सचिव एवं अन्य अफसरों की मिलीभगत से विकास कार्य चहेते ठेकेदार से पहले ही करा लिए गए। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी से बात की। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।

ठा.दलवीर सिंह, विधायक बरौली
ग्राम पंचायत गौधा में टेंडर फाइनल होने से विकास कार्य कराये जाने की विधायक बरौली ठा.दलवीर सिंह से जानकारी मिली थी। इस प्रकरण में जांच बैठा दी गई है। जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत प्रेमपाल को सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed