फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Teenagers and youths who went from Quarsi drowned in the Ganges

अलीगढ़ : क्वार्सी से गए किशोर व युवक गंगा में डूबे

Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Teenagers and youths who went from Quarsi drowned in the Ganges
महानगर के क्वार्सी गांव से गणेश विसर्जन को राजघाट गंगा गए एक युवक व एक किशोर गंगा में डूब गए। रविवार देर शाम हुए घटनाक्रम के बाद से देर रात तक उनकी तलाश गोताखोरों की मदद से कराई जा रही थी। उनके परिजन भी वहां डटे थे। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

क्वार्सी नगला होली चौक से 20 वर्षीय जीतू व 15 वर्षीय प्रमोद अपने साथियों संग गणेश विसर्जन के लिए राजघाट गए थे। देर शाम वे डूब गए। उनके डूबने के कारण अचानक वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस की मदद से गोताखोर गंगा में उतर गए और दोनों को तलाशने का काम शुरू हो गया। बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका था। खबर पर यहां से उनके परिजन भी राजघाट पहुंच गए थे। मगर देर रात तक कोई खबर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed