{"_id":"5fc29d768ebc3edc1f664f81","slug":"aligarh-teenager-harassed-by-molestation-consumed-poison-condition-critical-city-office-news-ali249852959","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने खाया जहर, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजियापुर (अलीगढ़)।
पिसावा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के बाद पुलिस की कार्यशैली व एक आरोपी की मां द्वारा लगातार खरी-खोटी सुनाए जाने से आहत 11वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। उसे जेवर के कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस उच्चाधिकारी एक्शन में आ गए। एसपी देहात ने सीओ खैर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दीं।
पीड़ित किशोरी (17) एक कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। बीती छह नवंबर को कॉलेज से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की थी। फोटो भी खींच लिए थे। जानकारी पर पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे थे। उधर परिवार वालों का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह एक आरोपी की मां छात्रा के परिवार पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने पहुंची थी जिस पर पुलिस ने उन लोगों को जमकर धमकाया और गालीगलौज की थी। शनिवार की दोपहर भी आरोपी की मां ने पीड़िता को काफी भला-बुरा कहा। इससे आहत होकर छात्रा ने जहर खा लिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
इस बारे में एसओ पिसावा जितेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि सात नवंबर को एक किशोरी का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर आईटी एक्ट में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसकी जांच चल रही है। थाना पुलिस पर परिवार के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विधायक-सांसद पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप
पीड़ित छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि मामले में शुरू से ही सांसद सतीश गौतम, विधायक अनूप प्रधान और भाजपा नेता कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इस पर सांसद सतीश गौतम का कहना है कि ऐसा कोई प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है और न कोई पक्ष उनके पास आया। किसी के कहने पर कोई बेवजह आरोप लगा रहा है। फिर भी पीड़ित परिवार का साथ देकर आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं विधायक अनूप प्रधान ने कहा कि मामले में पहले ही मुकदमा लिखा जा चुका है। परिवार की ओर से समझौते को लेकर दबाव बनाने का आरोप निराधार है।
-पीड़ित परिवार की शिकायत पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। तीनों आरोपी फरार हैं। किशोरी के जहर खाने की जानकारी मिली है। सीओ खैर के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही तीनों आरोपी पकड़े जाएंगे। थाना पुलिस की कहीं भी भूमिका संदिग्ध दिखी तो कार्रवाई की जाएगी।
-शुभम पटेल, एसपी देहात।