फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Talsapur pelted stones again for the third day

Aligarh News: रील ने तालसपुर में तीसरे दिन फिर कराया पथराव, 11 गिरफ्तार, एसओ रोरावर किए निलंबित

Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
सार

रोरावर के तालसपुर क्षेत्र में शनिवार के बाद सोमवार को फिर पथराव की घटना के बीच एसओ रोरावर जुगेंद्र सिंह को एसएसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। हालांकि चर्चा ये उड़ी कि उन्हें पथराव मामले में लापरवाही को देखते हुए निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Aligarh Talsapur pelted stones again for the third day
पथराव के बाद पड़ी ईंटें, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में महानगर से सटे गांव नौगंवा तालसपुर में ईद की शाम एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव के तीसरे दिन 23 मार्च को फिर भिड़ंत हो गई। इस दौरान फिर मारपीट के बीच पथराव हुआ। इलाके में दोबारा से झगड़ा अब दूसरे पक्ष के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर रील डालकर गाली देने को लेकर हुआ। आनन-फानन कई थानों का फोर्स पहुंच गया। दोनों पक्षों के 11 हमलावरों को दबोच लिया गया। अब इस मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


21 मार्च शाम हुए पथराव के बाद इलाके में पुलिस सक्रिय थी। रोरावर क्षेत्र की लैपर्ड भ्रमण पर थी। माहौल सामान्य चल रहा था। मगर दोपहर में दूसरे पक्ष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर दी थी। इस रील में युवक ने 21 मार्च को रील डालने वाले पक्ष के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली दी थी। 
विज्ञापन


इसे लेकर 23 मार्च दोपहर दोनों पक्षों में गरमा-गरमी शुरू हो गई। दोपहर में अचानक से दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट होते ही भगदड़ के साथ पथराव शुरू हो गया। पथराव की खबर मिलते ही लैपर्ड ने वायरलैस पर सूचना प्रसारित की तो आनन-फानन सीओ प्रथम के साथ रोरावर, देहली गेट, कोतवाली, लोधा आदि थानों का फोर्स पहुंच गया। चारों ओर घेराबंदी कर पथराव व झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के 11 हमलावर दबोच लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस ने गांव में काफी देर तक रुककर घरों में तलाशी अभियान चलाया। लोगों की पहचान के प्रयास किए गए। पुलिस कार्रवाई से गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। बाद में हालात सामान्य हुए। इस मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, जबकि पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल, अरमान, आशिफ, फरमान, साहिल, फईम, अलीम, फारुख, जीशान, कदीर और यूसुफ शामिल हैं।

गांव तालसपुर में शनिवार के बाद सोमवार को फिर दोनों पक्ष रील बाजी को लेकर झगड़ गए थे। पथराव भी हुआ। मगर तत्काल खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मौके से स्थिति को नियंत्रित कर 11 लोग गिरफ्तार किए हैं। दूसरा मामला भी दर्ज किया जा रहा है। गांव में पुलिस लगाई हुई है।- मयंक पाठक, सीओ प्रथम


अब ड्रोन से छतों पर देखे जा रहे पत्थर
लगातार हुई इस घटना के बाद पुलिस ने गांव में ड्रोन से जांच कराई है। घरों की छतों पर पत्थर व छिपे हुए लोगों तक को दिखवाया गया। जिन घरों पर पत्थर रखे मिले हैं, उनके घरों से झगड़े के मामले में आरोपी बनाए जा रहे हैं। साथ में उन घरों के पुरुषों के नाम पते भी पुलिस टीमें अंकित करने में जुटी हैं।

जिला अस्पताल में झगड़ने पर भी रिपोर्ट दर्ज
रोरावर के तालसपुर में शनिवार को हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों के घायलों में जिला अस्पताल में भी झगड़ा हुआ था। इस मामले में बन्नादेवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया था। इस मामले में बन्नादेवी पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार रोरावर के झगड़े के बाद जिला अस्पताल में झगड़ा करने वालों में शामिल आमिर, इमरान, अरमान, समीर व जुबैर और उनके अज्ञात साथियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसओ रोरावर किए गए निलंबित
रोरावर के तालसपुर क्षेत्र में शनिवार के बाद सोमवार को फिर पथराव की घटना के बीच एसओ रोरावर जुगेंद्र सिंह को एसएसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। हालांकि चर्चा ये उड़ी कि उन्हें पथराव मामले में लापरवाही को देखते हुए निलंबित किया गया है। मगर इस मामले में बाद में स्पष्ट किया गया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र में शराब ठेके में चोरी की घटना हुई थी। जिसके मामले में न तो सूचना मिलने पर वे मौके पर गए और न वरिष्ठ अधिकारियों को ही अवगत कराया। इस संबंध में सीओ प्रथम द्वारा एसएसपी को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। खुद सीओ प्रथम ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed